- चार्जिंग स्पीड वॉट्स में, बैटरी क्षमता mAh में मापी।
iPhone or iPad Fast Charging: स्मार्टफोन या लैपटॉप या अन्य डिवाइस भी आज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. एप्पल डिवाइस भी आज के समय में फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. लेकिन अक्सर डिवाइस कितनी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं इस बात पर कोई ध्यान नहीं देता है. बता दें कि आपका डिवाइस कितनी तेजी से चार्ज हो रहा है ये बात डिवाइस कितनी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है इसपर निर्भर करता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आईफोन और आईपैड कितनी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.
iPhone की चार्जिंग स्पीड
आपको बता दें कि आज टेक्नोलॉजी काफी एडवांस हो चुकी है. ऐसे में अब Apple के नए iPhone मॉडल पहले के मुकाबले काफी बेहतर चार्जिंग स्पीड सपोर्ट करते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max आज मैक्सिमम 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.
हालांकि Apple अब नए iPhone के साथ चार्जर नहीं देता. ऐसे में अगर आप पुराने 5W या 18W वाले Apple चार्जर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपका नया iPhone काफी स्लो स्पीड से चार्ज होगा.
कैसे चेक होती है चार्जिंग स्पीड
जानकारी के मुताबिक, कोई भी डिवाइस या स्मार्टफोन की बैटरी की ताकत उसके mAh (मिलीएम्पियर-आवर) से चेक की जाती है. इसका मतलब ये होता है कि जितनी ज्यादा बैटरी की mAh उतनी ज्यादा वो एनर्जी स्टोर कर सकता है. आज के सयम में ज्यादातर एडवांस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल जाती है. वहीं, टैबलेट्स में ये क्षमता 8,000mAh या उससे भी ज्यादा देखने को मिलती है.
वहीं, अब चार्जिंग स्पीड की बात करें तो ये Watts (W) में मापी जाती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जितना ज्यादा वॉट का चार्जर होगा उतनी तेजी से वो डिवाइस को चार्ज करेगा.
कितनी है iPad की चार्जिंग स्पीड
अब अगर iPad की बात करें तो 2025 में लॉन्च हुए बेस iPad में लगभग 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. वहीं, 13-इंच वाले M5 iPad Pro इससे भी आगे जाकर 60W तक की चार्जिंग सपोर्ट करता है.
दिलचस्प बात ये है कि Apple आज भी iPad के साथ चार्जर देता है लेकिन बॉक्स में मिलने वाला चार्जर केवल 20W का होता है. इसका मतलब है कि आपका iPad जितनी तेज चार्जिंग कर सकता है, उतनी स्पीड आपको बॉक्स में मिले चार्जर से नहीं मिलती.
यह भी पढ़ें:
Jio, Airtel, Vi यूजर्स को बड़ा झटका! 15% तक बढ़ सकते हैं प्रीपेड प्लान के दाम, जानें क्या है वजह






