Friday Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम हो गया है. हर वीक की तरह ही इस फ्राइडे भी नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं और कुछ तो पहले ही कमाई कर रही हैं. ऐसे में नई और पुरानी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश देखने के लिए मिल रहा है. ‘धमाल 4’ की रिलीज के बाद ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में भी पस्त हो गई हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं सभी फिल्मों का फ्राइडे कलेक्शन.
‘अल्फा’ का डे-8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Alpha Day 8 Box Office Collection Live)
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार के साथ कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए थे वहीं, पहले हफ्ते में 47.45 करोड़ का बिजनेस किया.
– वहीं, सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 8वें दिन 10.30 बजे तक 1.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म की टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 49.10 करोड़ तक पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: ‘धमाल 4’ के आते ही ‘अल्फा’ का खेल खत्म, बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ भी कमाना हुआ मुश्किल
‘धमाल 4’ का डे-1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhamaal 4 BO Collection Day 1 Live)
अजय देवगन की मल्टी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज होते ही छा गई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. इसने ब्लॉक सीट के साथ 6.22 करोड़ कमाए थे. वहीं, ओपनिंग डे पर भी कमाल का बिजनेस किया है.
– सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने पहले दिन रात 10.30 बजे तक 13.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 22% दर्ज की गई है.
‘गट्टा कुश्ती 2’ का 8वें दिन का कलेक्शन (Gatta kusthi BO Collection Day 8 Live)
तमिल फिल्म ‘गट्टा कुश्ती 2’ बॉक्स ऑफिस पर गुपचुप कमाई कर रही है. ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ के बीच ये शानदार कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 22.10 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि फिल्म को हिंदी में नहीं रिलीज किया गया है.
– सैकनिल्क के मुताबिक, रात 10.30 बजे तक 2.23 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 22.0% दर्ज की गई है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 24.33 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: ‘धमाल 4’ ने ‘पेद्दी’ समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
‘वेलकम टू द जंगल’ का 15वें दिन का कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते 93.15 करोड़ कमाए थे. जबकि दूसरे वीक 31.90 करोड़ का बिजनेस किया था.
– वहीं, फिल्म 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 126.05 करोड़ हो चुका है.






