शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ

शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ


शहनाज गिल और राघव जुयाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में राघव के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. आफ्टर पार्टी में दोनों को साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि रुमर्ड कपल शहनाज गिल और राघव जुयाल में कौन ज्यादा अमीर है.

कितनी है शहनाज गिल की नेटवर्थ
एक्ट्रेस शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी, फिल्मों, म्यूजिक वीडियो के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है और करोड़ो की संपत्ति बनाई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 30 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. 

कितने अमीर हैं राघव जुयाल?
राघव जुयाल एक मशहूर  डांसर, कोरियोग्राफर, टीवी होस्ट और एक्टर हैं. उन्होंने अपने अनोखे डांस स्टाइल से लोगों का खूब इंप्रेस किया. उनकी नेटवर्थ भी करोड़ों में हैं. मनी मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, राघव जुयाल की कुल संपत्ति करीब 33 करोड़ रुपये है. 

शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ

ये भी पढ़ेंः ‘हमारा घर पब्लिक टॉयलेट जैसा था’, गरीबी के दिनों को याद कर इमोशनल हुए राजीव ठाकुर

बता दें, हाल ही में राघव की बर्थडे से एक वीडिया वायरल हुआ था, जिसमें वो शहनाज को प्रोटेक्ट करते नजर आएं. दोनों एक दूसरे का हाथ थामे भी दिखे. बाद में दोनों को एक ही कार से जाते हुए देखा गया.

पहले भी थी डेटिंग की अफवाहें
इससे पहले भी दोनों के अफेयर की चर्चाएं साल 2022 में फिल्म किसी का भाई किसी की जान के दौरान शुरू हुई थीं. इसके बाद कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया, जिससे डेटिंग की अटकलों को और हवा मिली. हालांकि, शहनाज और राघव हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते आए हैं. सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

ये भी पढ़ेंः डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामें दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल





Source link