इस भर्ती अभियान में कई विभागों के अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं. इनमें KSRP पुलिस कांस्टेबल, विलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (VAO), सर्वेयर, कर्नाटक रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस सोसायटी (KREIS) के शिक्षक और कल्याण कर्नाटक कैडर के विभिन्न विभागीय पद शामिल हैं.अलग-अलग पदों के लिए अलग नोटिफिकेशन भी जारी किए गए हैं.

सभी पदों के लिए उम्र सीमा सामान्य तौर पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

सभी पदों के लिये शैक्षणिक योग्यता भी पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, बीएड या अन्य संबंधित डिग्री निर्धारित की गई है.

उम्मीदवारों का चयन संबंधित पद के अनुसार लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जा सकता है. आवेदन शुल्क भी सभी पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है.उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए.

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे. सभी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे.

Published at : 14 Jul 2026 10:21 AM (IST)