कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार

कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ईरान युद्ध, महंगाई से भारत की जीडीपी वृद्धि धीमी रहेगी.
  • 2026-27 में जीडीपी 6.6% रहेगी, पिछले साल 7.7% थी.
  • निजी निवेश धीमा, कच्चे तेल की कीमतें बढ़ा रही दबाव.
  • 90% कच्चा तेल आयात महंगाई बढ़ाएगा, रोजगार भी प्रभावित.

GDP Growth: भारत ने इस साल की शुरुआत में ही बहुत कुछ देखा है. पहले ईरान- यूएस के बीच युद्ध, इस युद्ध की वजह से देश में बढ़ती महंगाई. जिसकी वजह से कई सारी दिक्कतों का भी सामना लोगों को करना पड़ रहा है. इसी युद्ध की वजह से लगता है भारत की इस साल की GDP ग्रोथ भी धीमी रहने वाली है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं कि बल्कि हाल ही में आई Reuters की एक सर्वे रिपोर्ट का कहना है.

2026-27 की GDP ग्रोथ होगी स्लो
दरअसल हाल ही में रॉयटर्स की एक सर्वे रिपोर्ट सामने आई है, इस रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की GDP ग्रोथ पिछले साल के मुकाबले काफी धीमी रह सकती है. अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया है कि GDP 6.6 प्रतिशत रहेगी, जबकि पिछले वित्त वर्ष में ये 7.7 प्रतिशत थी. अगले वित्त वर्ष (2027-28) में इसमें हल्का सुधार होकर 6.8% रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई

क्यों होगी GDP ग्रोथ स्लो?
ये सर्वे हाल ही में 21 से 27 जुलाई के बीच हुआ है, जिसमें करीब 42 अर्थशास्त्रियों ने हिस्सा लिया. उनका कहना है कि प्राइवेट इनवेस्टमेंट की धीमी रफ्तार और ईरान युद्ध के कारण बढ़ी कच्चे तेल की कीमतें भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव बना रही हैं. देश में अभी भी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में सरकार के खर्च की बड़ी भूमिका है. कई अर्थशास्त्रियों का ये भी कहना है कि ऑफिशियल GDP आंकड़े अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति से बेहतर तस्वीर दिखा सकते हैं.

बढ़ गया प्राइवेट इनवेस्टमेंट
जनवरी-मार्च तिमाही में प्राइवेट इनवेस्टमेंट 10.8 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन कंपनियां अभी भी बड़े निवेश करने से बच रही हैं. इसकी वजह भविष्य में मांग को लेकर अनिश्चितता है. इससे नए रोजगार पैदा होने की रफ्तार भी प्रभावित हो सकती है. इस बीच, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं. भारत अपनी जरूरत का लगभग 90 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए महंगा तेल महंगाई और आर्थिक विकास दोनों पर असर डाल सकता है.

ये भी पढ़ें: कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह



Source link