Sunday Box office Collection Updates: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. ऐसे में इस हफ्ते ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और सबको पछाड़ दिया. इस हॉलीवुड फिल्म की कमाई हर दिन 50 करोड़ के ज्यादा हो रही है. ऐसे में रविवार को भी इसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला देखने के लिए मिला. लेकिन इसकी आंधी के बीच ‘जन नायकन’ ने फिर से हुंकार भरी है. चलिए बताते हैं संडे को किस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.
‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ का चौथे दिन का कलेक्शन
टॉम होलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 60.60 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन 49.35 करोड़ और तीसरे दिन शनिवार को 70.25 करोड़ की कमाई की. इसके रविवार को भी इसकी कमाई में बंपर उछाल देखने के लिए मिल रही है.
– फिल्म ने संडे यानी कि चौथे दिन 10.30 बजे तक 73 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इस पर 79.6% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
– और फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 253.20 करोड़ पहुंच गया है.
| स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे-4 | 73 करोड़ (10.30 बजे तक) | 79.6% |
| 253.20 करोड़ |
यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ ने की बंपर कमाई, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
‘जन नायकन’ का डे-11 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘स्पाइडर मैन’ की रिलीज और धमाकेदार कमाई के बीच थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ अच्छी खासी कमाई कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ कमाए थे. वहीं, पहले हफ्ते 153.55 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म ने दूसरे वीक की भी शानदार शुरुआत की.
– अब फिल्म ने 11वें दिन 10.30 बजे तक 9.24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इस पर 44.2% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
– इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 174.14 करोड़ पहुंच गया है.
| जन नायकन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे-11 | 9.24 करोड़ (10.30 बजे तक) | 44.2% |
| 174.14 करोड़ |
‘धमाल 4’ का 24वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इसके अलावा अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘धमाल 4’ की कमाई के बारे बात की जाए तो इसकी कमाई में गिरावट जरूर आई है लेकिन ये धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 96 करोड़ तो दूसरे हफ्ते 40.65 करोड़ और तीसरे वीक 19.25 करोड़ का बिजनेस किया था.
– फिल्म 24वें दिन यानी कि चौथे रविवार को 10.30 बजे तक 2.23 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 28.0% दर्ज की गई है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 160.93 करोड़ पहुंच गया है.
| धमाल 4 | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे-24 | 2.23 करोड़ (10.30 बजे तक) | 28.0% |
| 160.93 करोड़ |
यह भी पढ़ें: ‘5-6 बार मेरे साथ सोना होगा…’, ‘लॉकअप 2’ की कंटेस्टेंट से बूढ़े शख्स ने की थी गंदी डिमांड
‘द ओडिसी’ का 17वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का भी बोलबाला खूब देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन ‘स्पाइडर मैन’ के आने के बाद से इसकी कमाई पर भी असर पड़ा है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 90.30 करोड़ तो दूसरे हफ्ते 44.95 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, तीसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई जारी है.
– फिल्म ने तीसरे संडे यानी कि 17वें दिन 10.30 बजे तक 4.78 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– फिल्म की ऑक्यूपेंसी 73.0% दर्ज की गई है.
– फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 148.98 करोड़ हो चुका है.
| द ओडिसी | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे-17 | 4.78 करोड़ (10.30 बजे तक) | 73.0% |
| 148.98 करोड़ |






