TV की पिक्चर क्वालिटी हो जाएगी जबरदस्त! बस बदलें ये 5 सेटिंग्स

आपको बता दें कि TV में अलग-अलग Picture Mode दिए जाते हैं जैसे Standard, Dynamic, Movie, Cinema या Filmmaker Mode. इनमें से Dynamic मोड पिक्चर को काफी ज्यादा चमकीला बना देता है लेकिन रंग कई बार जरूरत से ज्यादा तेज दिखने लगते हैं. फिल्म और वेब सीरीज देखने के लिए Movie, Cinema या Filmmaker Mode ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. वहीं नॉर्मल TV चैनल या दिन के समय देखने के लिए Standard Mode का इस्तेमाल करना चाहिए.

इसके अलावा Brightness का मतलब केवल स्क्रीन को ज्यादा चमकदार बनाना नहीं होता है. अगर इसे बहुत ज्यादा बढ़ा दिया जाए तो पिक्चर के डार्क हिस्सों की डिटेल गायब हो सकती है और ब्लैक रंग भी ग्रे जैसा दिखाई देने लगेगा. इसीलिए कमरे में रोशनी के हिसाब से Brightness सेट करना चाहिए. रात में TV देखते समय इसे कम रखना आंखों के लिए भी ज्यादा आरामदायक साबित होता है.

इतना ही नहीं, Contrast स्क्रीन के सबसे चमकीले और सबसे गहरे हिस्सों के बीच अंतर को डिस्टर्ब करता है. बहुत कम Contrast होने पर पिक्चर फीकी लगती है जबकि बहुत ज्यादा Contrast से सफेद हिस्सों की बारीक डिटेल गायब हो जाती है. इसलिए Contrast को मैक्सिमम लेवल पर रखने के बजाय ऐसा लेवल चुनें जिसमें आसमान, बादल, सफेद कपड़े या चमकदार चीजों की डिटेल साफ नजर आए.

कई TV में Sharpness बढ़ाने से पिक्चर पहली नजर में ज्यादा साफ दिखाई देती है. लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा बढ़ाने पर चीजों के किनारों के आसपास नकली आउटलाइन दिखाई देती है. इससे पिक्चर नैचुरल दिखने के बजाय आर्टिफिशियल लगने लगती है. अगर आपकी TV में Sharpness काफी ज्यादा सेट है तो इसे कम करके देखें. खासकर हाई-क्वालिटी 4K कंटेंट में कम Sharpness अक्सर ज्यादा नैचुरल रिजल्ट देती है.

Motion Smoothing का काम तेज मूवमेंट वाले वीडियो को ज्यादा स्मूद दिखाना होता है. स्पोर्ट्स और लाइव कंटेंट में ये यूजर्स के बहुत काम आ सकता है लेकिन फिल्मों में इसे ऑन करने पर कई बार वीडियो जरूरत से ज्यादा स्मूद और टीवी सीरियल जैसा दिखाई देने लगता है. इसीलिए इसे Soap Opera Effect कहा जाता है. अगर आपको फिल्मों में सिनेमैटिक लुक पसंद है तो Motion Smoothing को बंद या Low पर रखना ज्यादा बेहतर ऑप्शन होता है. वहीं, स्पोर्ट्स देखते समय इसे जरूरत के मुताबिक बढ़ाया भी जा सकता है.

इसीलिए आपको बता दें कि हर TV की स्क्रीन, कमरे की लाइट और आपकी पसंद अलग होती है. इसलिए इंटरनेट पर मिली किसी एक सेटिंग को आंख बंद करके कॉपी करने के बजाय अपनी TV पर सेटिंग्स को बदलना ज्यादा बेहतर ऑप्शन होता है. HDR, Dolby Vision और अलग-अलग HDMI इनपुट के लिए भी TV अलग पिक्चर सेटिंग्स इस्तेमाल करता है.

Published at : 01 Sep 2026 05:52 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

Source link