गमले में कैसे उगा सकते हैं चेरी टोमैटो, जान लीजिए पूरा तरीका

गमले में कैसे उगा सकते हैं चेरी टोमैटो, जान लीजिए पूरा तरीका


चेरी टोमैटो छोटे, रसीले और स्वाद में हल्के मीठे होते हैं. इनका इस्तेमाल सलाद, पास्ता और कई तरह की डिश बनाने में किया जाता है.  इन्हें उगाने के लिए बड़े बगीचे की जरूरत नहीं होती. आप घर की बालकनी या छत पर भी गमले में चेरी टोमैटो उगा सकते हैं. इसके लिए सही मिट्टी, पर्याप्त धूप और नियमित देखभाल जरूरी है. आइए जानते हैं इसे उगाने के आसान तरीके.

सही गमला और मिट्टी चुनें

चेरी टोमैटो उगाने के लिए कम से कम 12 से 15 इंच गहरा और चौड़ा गमला चुनें. इसमें पानी निकलने के लिए छेद का जरूर ध्यान रखें. पौधे की अच्छी बढ़त के लिए सामान्य मिट्टी में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद और कोकोपीट मिलाएं. इससे मिट्टी उपजाऊ बनी रहती है. अब बीजों को लगभग आधा सेंटीमीटर गहराई में लगाकर ऊपर से हल्की मिट्टी डाल दें. मिट्टी में नमी बनाए रखें 

यह भी पढ़ें : अनाज को ऐसे स्टोर करें किसान, कभी नहीं लगेगा घुन

 धूप और पानी का रखें खास ध्यान

चेरी टोमैटो के पौधे को रोजाना लगभग 6 से 8 घंटे की सीधी धूप की जरूरत होती है. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त रोशनी मिल सके. पौधे में जरूरत के अनुसार पानी डालें और ध्यान रखें कि मिट्टी में पानी जमा न हो. पानी जमा होने से जड़ खराब हो जाती है गर्मियों में मिट्टी जल्दी सूख जाती है, इसलिए नियमित रूप से उसकी नमी का ख्याल रखें . पौधे की बढ़त और फल बनने के दौरान थोड़ी-थोड़ी मात्रा में जैविक खाद डालते रहें 

पौधे को सहारा दें और सही समय पर तोड़ें फल

जब चेरी टोमैटो का पौधा बड़ा होता है, उसका तना फलों के वजन से झुकने  लगता है. ऐसे में लकड़ी  या अन्य सहारे की मदद लें. पौधे में फूल आने के बाद छोटे फल बनने लगते हैं. बीज लगाने के लगभग 60-90 दिनों बाद कई किस्मों में फल पकने शुरू होते हैं. जब टमाटर अपनी किस्म के अनुसार पूरी तरह लाल, पीले या नारंगी रंग के हो जाएं, तो उन्हें तोड़ लें. नियमित देखभाल से पौधे में लंबे समय तक फल मिलते हैं.

यह भी पढ़ें : यूपी के हर जिले में खुलेगा पंचगव्य स्टोर, किसानों को कैसे होगा फायदा?



Source link