CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- ‘आजाद होते ही उन्होंने…’

CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- ‘आजाद होते ही उन्होंने…’


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से अपने 11 साथियों के छूटने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के अवैध गिरफ्तारी से हमारे 11 कॉकरोच बाहर आ गए हैं. उनका हौसला अभी भी अटूट है.

अपने साथियों के पुलिस गिरफ्तारी से छूटने पर अभिजीत दीपके ने तिरंगा लहराया. उन्होंने कहा कि जैसे ही हमारे साथी आजाद होकर बाहर आए, हमने तिरंगा लहराया. उन्होंने अपने साथियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि टीम, आपका वापस स्वागत है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में अभिजीत दीपके ने खुशी जाहिर करते हुए एक तिरंगे की इमोजी और एक रेड हर्ट इमोजी भी शेयर की. 

दीपके ने 16 अक्टूबर को लेकर किया बड़ा ऐलान

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने दोनों सह-संयोजकों – सौरव दास और आशुतोष रांका – को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद बड़े आयोजन की घोषणा की है. दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में शाम 5 बजे तिरंगा लहराने के लिए लोगों का आह्वान किया है. 

उन्होंने बुधवार (14 अक्टूबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. वीडियो पोस्ट में दीपके ने कहा, ‘जैसे कि सभी लोग जानते हैं कि सौरव और आशुतोष को बस तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है, तो मैं सभी देशभक्तों से अनुरोध करता हूं कि जितने भी लोग तिरंगे से प्यार करते हैं आप सभी 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ आइए. वहां पर हम अपने तिरंगा लहराएंगे और यह बता देंगे कि तिरंगा लहराना कोई जुर्म नहीं है.’

जो दिल्ली नहीं आ सकते, वो अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालें- दीपके

अभिजीत दीपके ने कहा, ‘जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते हैं, वो अपने-अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालिए और बता दीजिए इन लोगों को, इन तानाशाहों को कि हमारा तिरंगा हमारा गर्व है और उसे लहराना कोई अपराध नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि इसके बाद मुझे भी जेल में डाल दिया जाएगा, लेकिन मुझे उसकी चिंता नहीं है. मेरा तिरंगा मेरा गौरव है और उसे मैं लहराकर ही रहूंगा.’

यह भी पढ़ेंः ‘देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो’, दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट



Source link