‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे…’, वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO

‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे…’, वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO


भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं. एयरपोर्ट से निकलते हुए वैभव ने पैपराजी को चेतावनी दी. वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे आप.’ वैभव का यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

जैसे वैभव को मैदान पर खेलता देखने के लिए फैंस के अंदर उत्साह रहता है, वैसे ही पैपराजी भी वैभव जैसे स्टार को कैप्चर करना चाहते हैं. उन्हें एयरपोर्ट से निकलता देख पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करने की कोशिश की. इसी कोशिश में वैभव ने ठुकने वाली बात की. 

वैभव इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. शुरुआती 4 मैचों में उन्होंने सिर्फ बेंच गर्म की है. वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है. ओपनिंग पर अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को तरजीह दी जा रही है. 

पांचवां और आखिरी टी20 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. आखिरी मैच में तय होगा कि सीरीज किस टीम के नाम होगी. अंतिम मैच में फैंस उम्मीद करेंगे कि वह वैभव को खेलता हुआ देख सकें. 

वैभव सूर्यवंशी का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

वैभव ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 8 टी20 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 30.75 की औसत और 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी निकली हैं, जिसमें हाई स्कोर 81 रनों का रहा. अब तक वैभव ने सभी इंटरनेशनल मैच विदेशी सरजमीं पर ही खेले हैं. उन्होंने मेन इन ब्लू के लिए पिछला मुकाबला 2026 एशियाई खेलों में जापान में खेला था. अब देखना दिलचस्प होगा कि वो भारत में अपना पहला मैच कब खेलते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका



Source link