सबसे पहले बात करते हैं बड़े स्क्रीन वाले Smart टीवी की जिसके लिए फेस्टिव सीजन का इंतजार करते हैं. फेस्टिव सेल में 43 इंच से लेकर 55 इंच तक के 4K स्मार्ट टीवी पर कंपनियों ने कीमतें काफी घटा दी हैं. धनतेरस पर पुराना टीवी एक्सचेंज करके नया Smart टीवी खरीदना आपके लिए बढ़िया डील साबित हो सकती है.

इसी तरह वॉशिंग मशीन और डबल डोर रेफ्रिजरेटर खरीदना भी काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है. त्योहारों के सीजन में LG, Samsung, Whirlpool और Godrej जैसे बड़े ब्रांड्स अपने लेटेस्ट मॉडल्स पर अच्छा Cashback और लंबी Warranty दे रहे हैं. अगर आपके घर का फ्रिज या मशीन पुरानी हो चुकी है तो फाइव-स्टार रेटिंग वाले नए अप्लायंसेज लेकर आप हर महीने बिजली का बिल भी बचा सकते हैं.

किचन के लिए छोटे इलेक्ट्रिक आइटम्स भी धनतेरस की शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. एयर फ्रायर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन कुकटॉप और मिक्सर ग्राइंडर जैसे उपकरणों पर इस समय पचास फीसदी तक की सीधी छूट मिल रही है. कम बजट में घर के लिए एक आइटम्स काफी फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं.

सर्दियों की दस्तक शुरू होने वाली है इसलिए धनतेरस के मौके पर गीजर और रूम हीटर खरीदना बढ़िया फैसला होगा. अभी सीजन की शुरुआत होने और फेस्टिव ऑफर्स चलने की वजह से वॉटर हीटर और ब्लोअर काफी सस्ते दाम में मिल रहे हैं. दिसंबर और जनवरी की कड़ाके की ठंड में यही आइटम्स MRP पर खरीदने पड़ते हैं. इसलिए अभी इन्हें धनतेरस के मौके पर भी खरीदा जा सकता है.

सर्दियों के मौसम में हर साल दिल्ली-NCR समेत देश के कुछ बड़े शहरों हवा की क्वालिटी काफी खराब हो जाती है. ऐसे में कई लोगों को अपने घर पर Air Purifier का इस्तेमाल करना पड़ता है. तो साथ ही दिवाली के करीब आने के चलते घरों में सफाई भी जोरों पर होती है ऐसे में Cleaner की भी जरूरत होती है. इन दोनों ही गैजेट्स पर ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर शानदार फेस्टिव कॉम्बो डील्स मिल रही हैं.

पर्सनल गैजेट्स की बात करें तो नया 5G स्मार्टफोन और काम के लिए लैपटॉप खरीदने का इससे बेहतर समय पूरे साल नहीं मिलता. धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में नया फोन और लैपटॉप लेने वाले ग्राहकों के लिए कंपनियां फ्री एक्सेसरीज और स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन जैसे एक्स्ट्रा फायदे दे रही हैं. स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वालों के लिए यह अपनी पुरानी डिवाइस को कम कीमत में अपग्रेड करने का बढ़िया मौका है.

आपको कौनसा आइटम खरीदना चाहिए यह आपकी जरूरत पर डिपेंड करता है. लेकिन अगर कोई इलेक्ट्रिक आइटम स्पेशल ऑफर्स पर मिल रहा है तो लेने में कोई हर्ज नहीं है. शॉपिंग से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके पास मौजूद किस Bank के Credit या Debit कार्ड पर 10 परसेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन चुनकर आप बिना किसी एक्सट्रा ब्याज के महंगे अप्लायंसेज आसान मंथली किस्तों पर ले सकते हैं.

धनतेरस के दिन बाजारों में भारी भीड़ और स्टॉक खत्म होने की दिक्कत से बचने के लिए अभी से अपनी List फाइनल कर लें. Online प्लेटफॉर्म्स और नजदीकी शोरूम के ऑफर्स की आपस में तुलना जरूर करें. जिससे आपको सबसे सस्ती डील मिल सके. थोड़ी सी प्लानिंग और सही बजट के साथ अगर खरीदारी करते हैं तो फायदा ही फायदा है.
Published at : 15 Oct 2026 02:09 PM (IST)






