Live Updates: ‘जेलर 2’ हुई 112 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’ से ‘प्रहार’ 2.30 बजे का कलेक्शन

Live Updates: ‘जेलर 2’ हुई 112 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’ से ‘प्रहार’ 2.30 बजे का कलेक्शन


 सिनेमाघरों में इन दिनों रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से लेकर यामी गौतम की ‘नई नवेली’, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ नई रिलीज हैं. इन सभी फिल्मों में फ्राइडे को रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का  डंका बजा, वहीं ‘राणाबाली’ ने भी ठीक शुरुआत की थी. हालांकि ‘प्रहार’ औ ‘नई नवेली’ की कमाई कम रही है. चलिए यहां जानते हैं ये सभी फिल्में शनिवार, 17 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर रही हैं. 

‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 (Jailer 2 Box Office Collection Day 3 Live Updates)
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी इसके बाद दूसरे दिन इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई फिल भी इसने अच्छी कमाई की. बता दें कि .सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी फ्राइडे को  35.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं इसके रिलीज के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को दोपहर 2.30 बजे तक 15.30 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में फिलहाल 3 दिनों की नेट कमाई 112.10 करोड़ रुपये हो गई है.
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 3 15.30 करोड़ (2.30 बजे तक)  
कुल कलेक्शन  112.10 करोड़  

‘नई नवेली’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Nayyi Navelli Box Office Collection Day 2 Live Updates) 
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया. अब इसके दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘नई नवेली’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 2.30 बजे तक 1.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
  • इसी के साथ फिलहाल इसके दो दिनों का कलेक्शन 4.42 करोड़ रुपये हो गया है.
नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 2 1.17 करोड़ (2.30 बजे तक)  
कुल कलेक्शन  4.42 करोड़  

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2( Prahaar Box Office Collection Day 2 Live Updates) 
राजकुमार राव की कोर्ट रूम ड्रामा प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी  ओपनिंग डे पर ठंडी रही और ये पहले दिन 2.35 करोड़ ही कमा पाई. वहीं तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 2.30 बजे तक 0.78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
  • इसी के साथ इसकी दो दिनों की फिलहाल कमाई 3.13 करोड़ रुपये हो गई है. 
प्रहार   ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 2 0.78 करोड़ (2.30 बजे तक) –
कुल कलेक्शन  3.13 करोड़  

‘राणाबाली’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Ranabaali Box Office Collection Day 2 Live Updates) 
रश्मिका और विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ ने शुक्रवार को रिलीज हुई सभी फिल्मों की तुलना में ओपनिंग डे पर ज्यादा कमाई की. इसने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए. वहीं इसके दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राणाबाली’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 2.30 बजे तक 2.46 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
  • इसी के साथ इसकी दो दिनों की फिलहाल कमाई 11.71 करोड़ रुपये हो गई है. 
राणाबाली   ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 3 2.46  करोड़ (2.30 बजे तक)  
कुल कलेक्शन  11.71 करोड़  



Source link