नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड

नए Phones की इसी महंगाई ने भारत में Refurbished Phones के बाजार में तेजी ला दी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में Refurbished यानी री-सर्टिफाइड फोन्स की डिमांड में 13 पर्सेंट तक का जोरदार उछाल देखा गया है. अब लोग सिर्फ नए डिब्बे के चक्कर में ज्यादा पैसे खर्च करने के बजाय कम कीमत में बेहतर फोन लेने का ऑप्शन चुन रहे हैं.

Refurbished मार्केट में सस्ते Phones से ज्यादा प्रीमियम Phones की मांग हो रही है. बाजार में 20 से 45 हजार रुपये की कीमत वाले Devices इस वक्त सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. दरअसल नए Phone के बाजार में इस बजट में मिड-रेंज Phone मिलते हैं जबकि Refurbished मार्केट में इसी कीमत पर ग्राहकों को टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप मॉडल मिल जाते हैं.

युवाओं, कॉलेज स्टूडेंट्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच iPhone या Samsung के प्रीमियम मॉडल्स का जबरदस्त क्रेज रहता है. नया फ्लैगशिप Phone खरीदने के लिए जहां 70 हजार से 1 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं वहीं रिफर्बिश्ड कैटेगरी में वही फोन 20 से 45 हजार के बीच आसानी से मिल जाता है. यही वजह है कि लोग मिड-रेंज नया फोन लेने के बजाय पुराना प्रीमियम फोन लेना पसंद कर रहे हैं.

पहले लोग Second-Hand Phone खरीदने से डरते थे कि कहीं खराब Device न मिल जाए लेकिन Refurbished Phones ने यह डर खत्म कर दिया है. किसी आम पुराने Phone के मुकाबले Refurbished फोन को बेचने से पहले Experts की ओर से कई कड़े क्वालिटी टेस्ट से गुजारा जाता है. इसमें बैटरी से लेकर स्क्रीन और कैमरे तक हर चीज चेक होती है है और खराब Parts को बदलकर Phones को बिल्कुल नए जैसा बनाया जाता है.

Refurbished Phones की बिक्री में तेजी इसलिए भी आई है क्योंकि इसमें वारंटी और फाइनेंस स्कीम्स भी मिल रही हैं. आज कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स Refurbished फोन पर 6 महीने से लेकर 1 साल तक की वारंटी दे रहे हैं. इसके अलावा ग्राहकों को आसान EMI और कुछ दिनों की Replacement पॉलिसी भी मिलती है. जिससे ग्राहक बिना टेंशन के 30-40 हजार रुपये तक का Refurbished फोन खरीद पा रहे हैं.

आज के समय में हर कोई 5G कनेक्टिविटी, शानदार कैमरा और नए AI फीचर्स वाला फोन इस्तेमाल करना चाहता है. कई बार बजट कम होने की वजह से लोग अपने मनपसंद फीचर्स से समझौता कर लेते थे. लेकिन अब Refurbished मार्केट ने यह समस्या हल कर दी है. लोग कम कीमत में एक साल पुराना मॉडल खरीदकर बेहतरीन प्रोसेसर, प्रो-लेवल कैमरा और लेटेस्ट AI फीचर्स का पूरा मजा ले रहे हैं.

अब दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे बड़े मेट्रो शहरों में ही नहीं बल्कि Tier-2 और Tier-3 के छोटे शहरों और कस्बों में भी Refurbished Premium Phones की मांग तेजी से बढ़ रही है. Online डिलीवरी और Local स्टोर्स बढ़ने की वजह से छोटे शहरों के लोग भी अब कम बजट में अपने पसंदीदा फोन खरीद पा रहे हैं.

जिस तरह से हर साल नए स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ रही हैं. उसे देखते हुए आने वाले समय में Refurbished Phones का बाजार और बड़ा होने वाला है. यह न सिर्फ ग्राहकों की जेब के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है बल्कि ई-वेस्ट को कम करने में भी मदद कर रहा है.

Published at : 17 Oct 2026 03:19 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

Source link