DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?

DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?


केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के DA यानी डियरनेस अलाउंस में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है. आज यानी 28 अक्टूबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ा दिया है. जिसके बाद कर्मचारी वर्ग के बीच भी खुशी की लहर दौड़ गई है. अब तक कर्मचारियों का डीए 60% था जो अब 63% हो गया है.

इसी बीच आइये जानते हैं कि केंद्र सरकार में कार्यरत कर्मचारियों में लेवल 1 से लेकर लेवल 10 तक के कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा.

कितनी बढ़ेगी सैलरी?
सबसे पहले तो ये जानते हैं कि केंद्र सरकार ने डीए में 3% की बढ़ोतरी की है. उससे डीए 60% से 63% हो गया है. जिसके बाद अब मान लीजिए कि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30000 रुपये है, तो ऐसे में उसकी बेसिक सैलरी का 63%  DA जुड़ेगा, जो 18540 रुपये होगा. तो कर्मचारी की सैलरी 40750 रुपये हो जाएगी.

लेवल 1 से लेवल 10 के कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी?
केंद्र सरकार के डीए में बढ़ोतरी करने के बाद लेवल 1 से लेवल 10 तक के कर्मचारियों की सैलरी में बदलाव होगा. ये बदलवा होगा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी. तो आइये जानते हैं कितनी बढ़ोतरी होगी इन कर्मचारियों के वेतन में:

पे लेवल मिनिमम बेसिक पे (हर महीने) DA अमाउंट (3% वृद्धि के बाद) सैलरी हाइक (हर महीने)
लेवल 1 18,000 रुपये 11,340 रुपये 540 रुपये
लेवल 2 19,900 रुपये 12,537 रुपये 597 रुपये
लेवल 3 21,700 रुपये 13,671 रुपये 651 रुपये
लेवल 4 25,500 रुपये 16,065 रुपये 765 रुपये
लेवल 5 29,200 रुपये 18,396 रुपये 876 रुपये
लेवल 6 35,400 रुपये 22,302 रुपये 1,062 रुपये
लेवल 7 44,900 रुपये 28,287 रुपये 1,347 रुपये
लेवल 8 47,600 रुपये 29,988 रुपये 1,428 रुपये
लेवल 9 53,100 रुपये 33,453 रुपये 1,593 रुपये
लेवल 10 56,100 रुपये 35,343 रुपये 1,683 रुपये

कब से लागू होगी बढ़ोतरी
बता दें कि डीए में ये बढ़ोतरी जुलाई से लागू होगी. हालांकि ये वेतनवृद्धि केवल केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लागू हो रही है. इसकेबाद राज्य सरकारे अपना फैसला समवयं लेगीं और इस 3% क बढ़ोतरी को राज्य कर्मचारियों के लिए लागू किया जाएगा या नहीं इसका फैसला करेंगी.

ये भी पढ़ें: 3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू



Source link