खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप

खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप


जियो प्लेटफॉर्म्स की बुधवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के बाद रिलायंस ग्रुप बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टाटा समूह को पीछे छोड़ते हुए देश का सबसे बड़ा कारोबारी समूह बन गया. कल जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की लिस्टिंग अपने इश्यू प्राइस 1,119 रुपये के मुकाबले करीब 21% प्रीमियम के साथ 1,358 रुपये पर हुई.

वहीं, कारोबार के खत्म होने तक लगभग 27% की बढ़त के साथ यह 1,417.35 रुपये पर पहुंच चुका था. इस धमाकेदार शुरुआत के साथ पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया. इस तरह से जियो प्लेटफॉर्म्स अब अपनी पेरेंट कंपनी  रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बाद देश की दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बन गई है. 

दूसरे नंबर पर पहुंची टाटा

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस ग्रुप की कंपनियों- रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म्स और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन अब करीब 30 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है. इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 15.67 लाख करोड़ रुपये, जियो प्लेटफॉर्म्स का करीब 13 लाख करोड़ रुपये और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का 1.35 लाख करोड़ रुपये है.

इसके मुकाबले टाटा समूह की प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 25.28 लाख करोड़ रुपये है. टाटा समूह की कंपनियों में टीसीएस, टाटा स्टील, टाइटन, टाटा पावर, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और ट्रेंट शामिल हैं.

देश की पांच बड़ी कंपनी

कंपनी मार्केट कैप
रिलायंस  15,67,745 रुपये
जियो प्लेटफॉर्म्स 13,05,242 रुपये
भारती एयरटेल 12,16,898 रुपये
HDFC बैंक 10,58,188 रुपये
ICICI बैंक 9,86,736 रुपये

टाटा का एक दशक पुराना दबदबा खत्म

पिछले लगभग एक दशक से टाटा ग्रुप भारतीय शेयर बाजार में सबसे मूल्यवान कॉरपोरेट घराने के रूप में पहले नंबर पर बना हुआ था. रिलायंस ने अक्टूबर 2020 के बाद पहली बार फिर से नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है. 

भारत के 10 सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप

बिजनेस ग्रुप्स के नाम कंपनियों की संख्या मार्केट कैपिटलाइजेशन
रिलायंस ग्रुप 11 30,26,040 रुपये
टाटा ग्रुप 26 25,39,291 रुपये
अडानी ग्रुप 12 16,80,270 रुपये
भारती टेलीकॉम ग्रुप 3 13,97,957 रुपये
बजाज ग्रुप 12 13,32,344 रुपये
HDFC ग्रुप 4 13,10,721 रुपये
ICICI ग्रुप 5 12,63,756 रुपये
SBI ग्रुप 4 11,94,568 रुपये
आदित्य बिड़ला 9 8,76,250 रुपये
लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप 4 7,50,597 रुपये

दुनिया की सबसे महंगी टेलीकॉम कंपनियां

कंपनी मार्केट वैल्यू (अरब डॉलर)
चाइना मोबाइल 220
वेरिजोन 182
टी-मोबाइल 158
AT&T 141
जियो प्लेटफॉर्म्स  137
ड्यूश टेलीकॉम 136
भारती एयरटेल 128

ये भी पढ़ें:

अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे! 



Source link