आम यूजर्स की इसी परेशानी को देखते हुए रिलायंस जियो एक बेहद शानदार डील लेकर आया है. कंपनी अपने एक खास प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ गूगल का सबसे पावरफुल टूल Gemini Pro बिल्कुल मुफ्त दे रही है. मार्केट में अगर आप इस प्रीमियम AI सर्विस को अलग से खरीदने जाएंगे. तो इसकी कीमत करीब 35000 रुपये तक बैठती है. जो अब जियो यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मिल रही है.

जियो का यह धमाकेदार ऑफर उन यूजर्स के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है. जो अपने फोन में लंबी वैलिडिटी और भरपूर डेटा चाहते हैं. कंपनी ने अपने चुनिंदा अनलिमिटेड 5G और एनुअल प्लान्स के साथ इस बेनिफिट को जोड़ा है. यानी आप पैसे तो सिर्फ अपने रोजाना के कॉलिंग और इंटरनेट डेटा के लिए देंगे लेकिन साथ में हजारों रुपये का यह प्रीमियम सब्सक्रिप्शन आपको बोनस के तौर पर मिल जाएगा.

अब सवाल उठता है कि आखिर 35 हजार रुपये की वैल्यू वाले इस Gemini Pro में ऐसा क्या खास है. दरअसल यह गूगल के नॉर्मल चैटबॉट से कई गुना ज्यादा स्मार्ट और तेज है. इसमें आपको लेटेस्ट AI मॉडल का एक्सेस मिलता है जो बड़ी से बड़ी फाइल को पढ़ने, डेटा एनालिसिस करने, शानदार फोटो-वीडियो स्क्रिप्ट तैयार करने और मुश्किल से मुश्किल सवालों का सटीक जवाब देने में माहिर है.

सिर्फ AI चैटबॉट ही नहीं इस पैकेज के साथ यूजर्स को गूगल के पूरे इकोसिस्टम में जबरदस्त फायदा मिलता है. Gemini Pro सब्सक्रिप्शन के तहत आपको Gmail, Google Docs और प्रेजेंटेशन में डायरेक्ट AI असिस्टेंट की सुविधा मिलती है. इसके अलावा कई प्रीमियम बंडल्स में भारी-भरकम क्लाउड स्टोरेज भी शामिल होता है. जिससे फोन की मेमोरी फुल होने की टेंशन हमेशा के लिए खत्म हो जाती है.

इस प्लान के बाकी फायदों की बात करें तो जियो ने इसमें डेटा और कॉलिंग के मोर्चे पर भी कोई कंजूसी नहीं की है. रिचार्ज कराने पर आपको देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS मिलते हैं. साथ ही हर दिन हाई-स्पीड 4G डेटा के अलावा अगर आपके इलाके में जियो का 5G नेटवर्क है. तो आप Tru अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का भरपूर मजा उठा सकते हैं.

मनोरंजन के शौकीनों के लिए भी इस एक रिचार्ज में पूरा इंतजाम किया गया है. इसमें आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है. ऑफिस के काम के लिए आपके पास दुनिया का बेहतरीन AI टूल होगा और खाली समय में फिल्में या वेब सीरीज देखने के लिए OTT का पूरा मजा ले सकते हैं.

इस ऑफर को एक्टिवेट करने का तरीका भी बेहद आसान रखा गया है. इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है, बस अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप ओपन करें. वहां रिचार्ज सेक्शन में जाकर इस स्पेशल AI बंडल वाले प्लान को चुनें और पेमेंट पूरा करें. रिचार्ज सफल होते ही आपके अकाउंट में एक क्लेम लिंक या कूपन एक्टिवेट हो जाएगा, जिसे आप अपनी जीमेल आईडी से लिंक कर पाएंगे.

कई लोगों के मन में सवाल आ रहा है आखिर कौनसे रिचार्ज प्लान में आपको यह ऑफर मिलेगा. तो बता दें कि 349 रुपये या उससे ज्यादा के किसी भी 5G रिचार्ज में आपको यह ऑफर मिलेगा. अगर आप जियो यूजर नहीं हैं तो फिर आपको नई जियो सिम लेनी होगी और उसमें सेम रिचार्ज करना होगा तब ही आपको Gemini Pro का फायदा मिल पाएगा.
Published at : 29 Oct 2026 12:30 PM (IST)
Tags :






