भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता


ईस्टर द्वीप गुरुवार (29 अक्टूबर 2026) को 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप सुबह 7:49 बजे GMT पर दर्ज किया गया. इसका सेंटर जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था. ईस्टर द्वीप के दक्षिण-पूर्व में बीते 10 अक्तूबर 2026 को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था. ईस्टर द्वीप को रापा नुई के नाम से भी जाना जाता है.

ईस्टर आइलैंड चिली का एक हिस्सा है. ये पॉलिनेशिया में स्थित एक दूरस्थ ज्वालामुखी द्वीप है. यह अपने पुराने इतिहास के लिए मशहूर है. इसमें लगभग 900 विशाल मूर्तियां शामिल हैं, जिन्हें मोआई कहा जाता है.

भूकंप क्यों आते हैं?

भूकंप तब आते हैं, जब जमीन के नीचे की चट्टानें अचानक किसी फॉल्ट के साथ टूट जाती हैं या खिसक जाती हैं, जिससे स्टोर एनर्जी भूकंप की लहरों के रूप में निकलती है. ईस्टर आइलैंड के आसपास, प्रशांत टेक्टोनिक प्लेट पास की प्लेटों और समुद्र तल के टूटे हुए हिस्सों से टकराती है, जिससे ऐसे हालात बनते हैं जहां भूकंप आ सकते हैं. भूकंप का केंद्र हंगा रोआ से 1,483 किमी दूर था.  लेबू से 2,154 किमी और अनकुड  से  2,157 किमी दूर था. इस भूकंप से सुनामी को लेकर किसी भी तरह के खतरे की आशंका नहीं जताई गई है.

भूकंप के दौरान क्या करना चाहिए?

भूकंप के दौरान ऐसी तरह की चीजें हैं, जिसका इस्तेमाल करके हम खुद को बचा सकते हैं. इस दौरान हमें शांत रहना चाहिए और अपने सिर और गर्दन को बचाना चाहिए. ये कदम आपको गिरती हुई चीजों और टूटे हुए कांच से बचाने में मदद कर सकते हैं. ऐसे नाजुक स्थिति में अपने हाथों और घुटनों के बल नीचे झुक जाएं, ताकि झटकों से आपके गिरने का खतरा कम हो जाए. किसी मजबूत मेज या डेस्क के नीचे चले जाएं. अपने हाथों से अपने सिर और गर्दन को ढक लें. अगर कोई मेज नहीं है, तो किसी अंदरूनी दीवार के पास झुककर बैठ जाएं, और खिड़कियों या भारी फर्नीचर से दूर रहें.



Source link