ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20

ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20


ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में खेलेंगे या नहीं? ईशान चोट के कारण दूसरे और तीसरे टी20 में नहीं खेल पाए थे. भारत और न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. ईशान को पहले मैच में फील्डिंग करते समय दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था. जहां तक चौथे टी20 की बात है अभी तक उनके खेलने पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ईशान किशन पर ताजा अपडेट

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का कहना था कि ईशान किशन तीसरे मुकाबले में नहीं खेलेंगे. हालांकि उस समय तक ईशान तेजी से रिकवर कर रहे थे और दोबारा ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. BCCI ने चौथे टी20 में ईशान की वापसी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके ऑकलैंड में खेलने की संभावना बनी हुई है.

ईशान गुरुवार को नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखे, जिससे उनके प्लेइंग इलेवन में आने की संभावना और बढ़ गई है. अगर ऐसा हुआ तो क्या वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो जाएगी? वैभव जिन्हें ईशान किशन की गैरमौजूदगी में पिछले दोनों टी20 खेलने का अवसर मिला था. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में सिर्फ 4 रन बनाए, लेकिन वेलिंगटन में 19 गेंद में 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

क्या वैभव होंगे बाहर?

यह भी ध्यान रहे कि भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. ऐसे में संभव है कि गौतम गंभीर की लीडरशिप वाला मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी, तीनों को प्लेइंग इलेवन में फिट करने का प्रयास कर सकता है. विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र भी भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं, वह भी अपने इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे मैच में 19 गेंद में 45 रन बनाए और अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी में बवाल काटा था. दोनों ने मिलकर मात्र 43 गेंदों में 133 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी. अभिषेक ने उस मुकाबले में 38 गेंद में 113 रन बनाए थे. इसकी बदौलत टीम इंडिया ने वह मैच 6 विकेट से जीत लिया था.

यह भी पढ़ें:

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास



Source link