PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए दिवाली के त्योहार से ठीक पहले एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की मोस्ट अवेटेड 24वीं किस्त जारी कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले में आयोजित एक भव्य कार्टक्रम के दौरान देश के करोड़ों लाभार्थी किसानों के खाते में DBT के माध्यम से यह राशि सिंगल क्लिक में ट्रांसफर की है. त्योहारों के इस सीजन में सरकार के इस कदम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बूस्ट मिलने की उम्मीद है .
9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिले 2,000 रुपये
केंद्रिय कृषि मंत्रालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस 24वीं किस्त के तहत देश भर के लगभग 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई है. सरकार ने इस बार किसानों के कल्याण के लिए 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम राशि डायरेक्ट DBT के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचाई है. आपको बता दें कि इस कल्याणकारी योजना के तहत हर साल लाभार्थी किसानों को 6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जो 2,000-2,000 की तीन बराबर किस्तों में चार-चार महीनों के अंतराल पर दी जाती है.
इन 3 कारणों से अटक सकता है आपका पैसा
यदि आपके मोबाइल पर अभी तक किस्त क्रेडिट होने का मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है, तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंकिंग सिस्टम और सर्वर पर लोड होने के कारण कई बार राशि खाते में रिफ्लेक्ट होने में कुछ समय लग जाता है. हालांकि, अगर शाम तक भी पैसा न आए तो किसानों को अपना बेनेफिशियरी स्टेटस जरूर जांचना चाहिए. इस बार कई राज्यों में सख्त कदम उठाए गए हैं, जिसके चलते बैंक खाते की आधार सीडिंग न होने, जमीन के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन अधूरा होने या फिर e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले करीब 10 लाख किसानों की किस्त रोकी भी गई है.
यह भी पढ़ें: Sugarcane Price: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
घर बैठे मोबाइल से ऐसे देखें अपना पेमेंट स्टेटस
अपने खाते में पैसा आया है या नहीं, यह जानने के लिए किसानों को किसी बैंक या सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन की मदद से इसकी जांच कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना नया रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर एक OTP आएगा, जिसे बॉक्स में भरकर सबमिट करते ही आपकी पूरी पेमेंट हिस्ट्री स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी.
यह भी पढ़ें: Cow Subsidy: देसी गाय पालने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले! हर महीने मिलेंगे 900 रुपये






