CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, ‘कांग्रेस से असहमति है लेकिन…’

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, ‘कांग्रेस से असहमति है लेकिन…’


कांग्रेस के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुब उत्साह देखा जा रहा है. इस बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी इंडिया ब्लॉक की होने वाली रैली को लेकर हुंकार भरी है. उन्होंने देश की जनता से बड़ी संख्या में लोगों से इस रैली में शामिल होने की अपील की है. इसके साथ ही, उन्होंने कहा है कि कांग्रेस से असहमतियां हो सकती हैं, मेरी भी हैं, लेकिन इन छोटी-मोटी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने शुक्रवार (30 अक्टूबर, 2026) को रात करीब साढ़े 8 बजे कांग्रेस की रैली को समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अगला विरोध प्रदर्शन 1 नवंबर को होने वाला है. इस रैली में भारी संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें. जय हिंद.’

जितने ज्यादा लोगों को लेकर जा सकते हों, रैली में जाना- ध्रुव राठी

ध्रुव राठी ने अपने वीडियो पोस्ट में कहा, ‘1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अगला विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है. इस बार यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस आयोजित कर रही है, जिसके लिए उन्हें जरूरी अनुमति भी मिली है. इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है, भारी संख्या में इस रैली में शामिल होने जाना है, आप लोग जितने ज्यादा लोगों को इकट्ठा करके इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकते हो, एक साथ जाना, क्योंकि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है.’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस से विचारों में मतभेद हो सकते हैं. मेरी भी असहमतियां हैं, आपकी भी होंगी, लेकिन इस छोटी-मोटी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. अगर देश में लोकतंत्र ही नहीं बचा रहेगा, तो फिर किसी भी पार्टी का समर्थन कर लो, कुछ भी फर्क नहीं पड़ेगा. देश को डिकटेटरशिप बनने से बचाना है.’

यह भी पढ़ेंः जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम



Source link