करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक

करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दिवाली पर AU बैंक, विजय सेल्स पर बड़ा साइबर हमला।
  • बैंक के KYC, लोन रिकॉर्ड्स, कर्मचारी डेटा चोरी हुआ।
  • विजय सेल्स का सुपर एडमिन एक्सेस, लाखों रिकॉर्ड्स बिके।
  • करोड़ों ग्राहकों पर बढ़ा बैंकिंग फ्रॉड का गंभीर खतरा।

Cyber Attack: दिवाली के त्योहारी सीजन में जहां एक तरफ लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ साइबर अपराधियों ने भारतीय कंपनियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला देश के जाने-माने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन विजय सेल्स से जुड़ा है. हैकर्स ने इन दोनों बड़ी कंपनियों के सिस्टम में सेंधमारी करके करोड़ों भारतीय ग्राहकों का  डेटा चुराने का दावा किया है. 

सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि विजय सेल्स के ग्राहकों और कंपनी से जुड़ा डेटा डार्क वेब पर बिकने के लिए डाल दिया गया है. जबकि बैंक को डेटा सार्वजनिक करने की खुली धमकी दी गई है. इस बड़े साइबर अटैक के सामने आने के बाद से आम लोगों की प्राइवेसी और उनकी मेहनत की कमाई पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है. चलिए आपको बताते हैं कि हैकर्स के हाथ क्या-क्या लगा है और इससे आपको क्या नुकसान हो सकता है.   

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के केवाईसी और लोन रिकॉर्ड्स हैक

साइबर सिक्योरिटी पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म हैकमैनाक की रिपोर्ट के मुताबिक स्कार्लेटग्रुप नाम के एक हैकर ग्रुप ने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के सिस्टम को हैक करने का दावा किया है. हैकर्स ने बैंक को धमकी दी है कि अगर उनकी शर्तें नहीं मानी गईं. तो वे ग्राहकों का सारा प्राइवेट डेटा लीक कर देंगे. हैकर ग्रुप का कहना है कि उनके पास ग्राहकों के केवाईसी डॉक्यूमेंट्स, पैन और आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र, क्रेडिट रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, लोन के फॉर्म और साइन किए हुए एग्रीमेंट्स मौजूद हैं. 

मामला सिर्फ ग्राहकों तक सीमित नहीं है बल्कि हैकर्स ने बैंक के अंदरूनी सिस्टम में भी घुसपैठ की है. उन्होंने बैंक कर्मचारियों की डिटेल, लॉगिन हिस्ट्री, इंश्योरेंस पेपर्स और ऑडिट लॉग्स तक एक्सेस हासिल करने की बात कही है. डार्क वेब पर बाकायदा इसके लिए एक काउंटडाउन टाइमर भी चलाया गया है.

21 लाख में बिक रहा विजय सेल्स का सुपर एडमिन एक्सेस   

दूसरा बड़ा झटका इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम चेन विजय सेल्स को लगा है. डार्क वेब इन्फॉर्मर की जानकारी के मुताबिक डार्क वेब पर शाइनीमोंटाना नाम के एक यूजर ने विजय सेल्स के सुपर एडमिनिस्ट्रेटर एक्सेस को ही बेचने का ऑफर दे डाला है. इसकी कीमत 25 हजार डॉलर यानी करीब 21 लाख रुपये रखी गई है. हैकर ने सबूत के तौर पर कंपनी के एडमिन डैशबोर्ड के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं. 

दावा किया जा रहा है कि इस एक्सेस के जरिए तीस लाख से ज्यादा शॉपिंग ऑर्डर्स का रिकॉर्ड, 15 हजार कर्मचारियों का डेटा और करीब 1.40 लाख वेंडर्स के बिलिंग रिकॉर्ड्स हाथ लग चुके हैं. इसके अलावा ग्राहकों की पेमेंट हिस्ट्री, बैंक ट्रांसफर डिटेल, स्टॉक की जानकारी और कंपनी की फाइनेंशियल रिपोर्ट भी हैकर्स के कब्जे में है. हैकर का तो यहां तक कहना है कि वह जब चाहे कंपनी के सिस्टम में बदलाव कर सकता है.   

Cyber Attack: करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक

यह भी पढ़ें: दिवाली की झालर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ जाएगा बिजली बिल

ग्राहकों पर मंडराया बैंकिंग फ्रॉड का खतरा

बैंक और रिटेल स्टोर पर हुए इन साइबर हमलों के बाद लोगों के मन में डर बैठ गया है कि कहीं उनके साथ बैंकिंग फ्राॅड तो नहीं हो जाएगा. आपको बता दें जब किसी यूजर का आधार, पैन नंबर, बैंक स्टेटमेंट और शॉपिंग की पेमेंट हिस्ट्री साइबर ठगों के हाथ लगती है. तो वे इसका इस्तेमाल कई तरह के ऑनलाइन फ्रॉड में कर सकते हैं. ठग आपकी पहचान चुराकर आपके नाम पर फर्जी लोन ले सकते हैं. 

नया बैंक अकाउंट खोल सकते हैं या फिर बैंक अधिकारी बनकर आपको फिशिंग कॉल कर सकते हैं. चूंकि उनके पास आपके असली ट्रांजैक्शन और पुराने ऑर्डर्स की सटीक जानकारी होगी. इसलिए आप आसानी से उनके झांसे में आ सकते हैं. ऐसे खतरे से बचने के लिए जरूरी है कि आप किसी भी अनजान नंबर से आने वाले KYC अपडेट या रिफंड के मैसेज पर भरोसा न करें. अपने बैंक अकाउंट के स्टेटमेंट को रेगुलर चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: Wi-Fi Router Overheating : क्या आपका Wi-Fi राउटर जरूरत से ज्यादा गर्म है? ऐसे पहचानें खतरे के संकेत



Source link