घर में कैसे उगाएं कश्मीरी मिर्च का पौधा, कितने दिनों में लगता है फल

घर में कैसे उगाएं कश्मीरी मिर्च का पौधा, कितने दिनों में लगता है फल


कश्मीरी मिर्च अपने गहरे लाल रंग और हल्के तीखेपन के लिए जानी जाती है. इसका इस्तेमाल सब्जी, दाल और कई तरह के पकवानों को अच्छा रंग देने के लिए किया जाता है. अगर आपको भी घर पर ताजी कश्मीरी मिर्च उगान  चाहते हैं, तो इसके लिए बड़े बगीचे की जरूरत नहीं है. आप गमले में भी इसका पौधा लगा सकते हैं. सही मिट्टी, धूप और पानी का ध्यान रखकर पौधे को अच्छी तरह उगाया जा सकता है .

ऐसे लगाएं कश्मीरी मिर्च के बीज

कश्मीरी मिर्च उगाने के लिए सबसे पहले अच्छी गुणवत्ता वाले बीज लें. इन्हें छोटी ट्रे या गमले में भुरभुरी मिट्टी और जैविक खाद मिलाकर बोएं. बीजों को मिट्टी में लगभग आधा सेंटीमीटर गहराई पर डालें और ऊपर से हल्की मिट्टी डाल दें. इसके बाद स्प्रे की मदद से थोड़ा पानी दें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे. गमले में पानी निकलने के लिए नीचे छेद जरूर रखें . आमतौर पर सही गर्मी और नमी मिलने पर बीज 7 से 14 दिनों में अंकुरित होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें : Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त 

कितनी धूप और पानी का रखें ख्याल 

कश्मीरी मिर्च के पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां रोजाना करीब 5 से 6 घंटे धूप मिल सके. मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न डालें. गमले की मिट्टी सूखने लगे, तभी पानी दें. पौधे की अच्छी बढ़त के लिए मिट्टी में गोबर की सड़ी हुई खाद या कंपोस्ट मिलाते  रहें हैं. ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा रहने से जड़ें खराब होती हैं. जड़ों का ख्याल रखता3 हुए पानी दें. पौधे की पत्तियों पर कीड़े दिखाई दें, तो समय रहते उनकी जांच करें और हटाएं.

 कितना लगता है समय ?

कश्मीरी मिर्च के पौधे पर फल आने का समय बीज की किस्म, मौसम और देखभाल पर निर्भर करता है. आमतौर पर बीज बोने के करीब 60 से 90 दिनों बाद पौधे पर फूल आने शुरू हो जाते है. इसके बाद मिर्च बनने और लाल होकर पकने में कुछ और सप्ताह लगते हैं. यानी पहली लाल मिर्च मिलने में लगभग 90 से 120 दिन या उससे ज्यादा समय लगता है. मिर्च जब पूरी तरह लाल हो जाए, तब उसे पौधे से तोड़े. नियमित देखभाल करने से पौधे पर लंबे समय तक मिर्च आती रहती है.

यह भी पढ़ें : Rabi Crops: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई 



Source link