ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- ‘बेहद…’

ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- ‘बेहद…’


ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर MSV अल जुसुफी हमला हुआ. इस हमले में 1 भारतीय की मौत हो गई है. इस पर विदेश मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है. मामले पर बयान जारी करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम कल शाम ओमान के लिमाह के पास एक कमर्शियल जहाज MSV अल जुसुफी पर हुए हमले की निंदा करते हैं. जहाज पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. 

विदेश मंत्रालय ने बयान में आगे कहा कि  हम इस नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और बचाए गए भारतीय नागरिकों और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ संपर्क में है.

विदेश मंत्रालय ने की अपील

विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं. हम तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की अपनी अपील दोहराते हैं, ताकि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके.

इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए. साथ ही, अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप, इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए.”



Source link