सोनिया गांधी की डिग्री में क्यों होता है कैंब्रिज का जिक्र, जानें कहां से की है पढ़ाई?

अपनी आत्मकथा Belonging: A Journey of Love में सोनिया गांधी ने अपनी जीवन के शुरुआती दिनों, इटली से इंग्लैंड तक के सफर और अपनी पढ़ाई से जुड़े तमाम एक्सपीरियंस को लेकर खुलकर बात की. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इटली के गलियारों से लेकर कैंब्रिज और भारत तक उनकी पूरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन कैसी रही.

सोनिया गांधी का जन्म और शुरुआती जीवन इटली में बिता. वहीं इटली में अपनी औपचारिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने ट्यूरिन स्थित Istituto Santa Teresa di Lingue नामक विदेशी संस्थान में एडमिशन लिया.  इस संस्थान में पढ़ने का तरीका पूरी तरह इमर्सिव था, यानी जिस भाषा की क्लास होती थी पढ़ाई भी उसी भाषा में कराई जाती थी. उन्होंने यहां अंग्रेजी और फ्रेंच के साथ-साथ रूसी भाषा की पढ़ाई की. आधिकारिक एजुकेशनल रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने 1964 में इस संस्थान से अंग्रेजी और फ्रेंच में अपना 3 साल का कोर्स पूरा किया था.

इटली में भाषा की पढ़ाई पूरी करने के बाद अंग्रेजी को और बेहतर करने के लिए वह 19 साल की उम्र में इंग्लैंड चली गई. शुरुआत में उन्होंने इंग्लैंड के Jarrett School of English में एडमिशन लिया, लेकिन एक नए देश में खुद को ढालना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था.

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में उसे दिनों को याद करते हुए लिखा कि उनके लिए सब कुछ नया और पराया था. वहां की भाषा, लोगों का रहन-सहन, मौसम और सबसे ज्यादा वहां का खान-पान. वहीं परिवार से दूर रहने के कारण शुरुआती महीने उनके लिए काफी मुश्किल भरी रहे. हालांकि उन्होंने पहले से अंग्रेजी पढ़ी थी, लेकिन ब्रिटिश लहजे और खुलकर बात करने में उन्हें हिचकिचाहट का सामना करना पड़ता था.

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में बताया कि इन सभी परेशानियों के चलते स्कूल में उनके शुरुआती एक्सपीरियंस अच्छा नहीं रहा. स्थिति यह थी कि संस्थान के प्रिंसिपल ने उनके पिता को लेटर लिखकर उनकी पढ़ाई के प्रति गंभीरता पर चिंता जताई थी.  इसके बाद दोस्तों की सलाह पर उन्होंने कैंब्रिज का रुख किया और लेनोक्स कूक स्कूल में एडमिशन लिया. वहीं जून 1965 में उन्होंने यहां से अपना अंग्रेजी कोर्स पूरा किया.  रिकार्ड के अनुसार उन्हें कैंब्रिज के इसी लेनोक्स कूक स्कूल से सर्टिफिकेट इन इंग्लिश प्राप्त हुआ था.

खास बात यह है कि यहीं पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी, जो उसे समय ट्रिनिटी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे. सोनिया गांधी की पढ़ाई और सीखने की ललक सिर्फ भाषण तक सीमित नहीं रही. भारत आने के बाद उनकी रुचि कला और पेंटिंग के संरक्षण में भी जगी.

कांग्रेस की ऑफिशियल वेबसाइट और उनकी आत्मकथा के अनुसार उन्होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय से ऑयल पेंटिंग्स के संरक्षण में डिप्लोमा किया. उन्होंने संग्रहालय के एक कड़े ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया और बाद में सुकांत बसु के मार्गदर्शन में कला संरक्षण के क्षेत्र में काम भी किया.

Published at : 12 Nov 2026 05:18 PM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

Source link