दिग्गज एआई और चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे की खबर की पुष्टी कंपनी ने की. जेन्सेन का कार्यभार अब चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कॉलेज क्रेस संभालेंगी. उनके इस्तीफे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने जेन्सेन की तारीफ करते हुए कहा, ‘अब जबकि एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग, जिन्होंने शानदार काम किया, ने इस्तीफा दे दिया है, तो उनकी जगह लेने के लिए एक ही व्यक्ति है, एप्पल के टिम कुक. एक दिग्गज की जगह दूसरा दिग्गज.’
एनवीडिया एआई और चिप इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. अब उनके जाने से एआई पर पड़ने वाले संभावित असर का भी ध्यान मार्केट की तरफ से रखा जा रहा है. कंपनी नए सीईओ की तलाश में जुट गई है.
कंपनी ने जेन्सेन के योगदान की तारीफ की
कंपनी के बोर्ड ने जेन्सेन के योगदान को सराहते हुए कहा है कि कंपनी और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में उनका योगदान महत्वपूर्ण है. कंपनी ने अपनी सफलता का श्रेय भी जेन्सेन को ही दिया है. कंपनी में जेन्सेन की 3.61 प्रतिशत हिस्सेदारी है. वह चौथे बड़े इन्वेस्टर्स हैं.
विवादों में नाम आने के बाद ट्रंप ने किया था बचाव
जेन्सेन का नाता विवाद में तब जुड़ा जब रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि उनके चीनी जासूस एलिस हुआंग से संबंध रहे हैं. इस खबर पर ट्रंप उनका बचाव करते भी देखे गए थे. मीडिया से चर्चा करते वक्त उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि मैंने इस बारे में उनसे किसी तरह की बातचीत नहीं की. मैं बस इतना जानता हूं कि वह एक अच्छे इंसान हैं.
इसके अलावा ट्रंप ने कहा था कि लेकिन आप जान नहीं सकते कि असल में क्यों हो रहा है. मुझे उम्मीद है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा. उन्होंने अच्छा काम किया. एनवीडिया के सीईओ के पास इसके लिए किसी तरह का ठोस जबाव होगा.
ट्रंप ने कहा था कि उनकी बातें सुननी चाहिए. आप लोगों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं कर सकते. साथ ही कहा था कि उन्होंने ऐसा कुछ गलत नहीं किया. उन्होंने जरूर किसी के साथ काम किया, लेकिन ऐसा सभी लोग करते हैं.
क्या है विवाद
न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग के एक चीनी बिजनेस एग्जीक्यूटिव और एनवीडिया की एक सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर सामने आए हैं. चीनी बिजनेस एग्जीक्यूटिव पर अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने संदिग्ध जासूस माना था. इस विवाद के बढ़ने के बाद जेन्सेन पर लगातार इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा था.





