क्या 10 साल में खत्म होगा कैंसर का खतरा, एंथ्रोपिक CEO के दावे में कितना दम?

क्या 10 साल में खत्म होगा कैंसर का खतरा, एंथ्रोपिक CEO के दावे में कितना दम?


Dario Amodei: कैंसर जैसी बीमारी का नाम सुनते ही आज भी अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं. दुनिया भर के बड़े-बड़े साइंटिस्ट और डॉक्टर दशकों से इस जानलेवा बीमारी का पक्का इलाज ढूंढने में लगे हैं मगर अभी तक पूरी कामयाबी हाथ नहीं लगी है. इसी बीच दिग्गज अमेरिकी AI कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने एक ऐसा सनसनीखेज बयान दिया है जिसने बड़ी हलचल मचा दी है. 

उनका कहना है कि आने वाले दस साल से भी कम वक्त में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से कैंसर जैसी बीमारियां इतिहास बनकर रह जाएंगी. डारियो अमोदेई ने मुताबिक अगर AI तकनीक नई का सही इस्तेमाल किया दवाओं की रिसर्च करने की स्पीड को इतना तेज कर देगी कि कई सालों का काम कुछ ही हफ्तों में हो जाएगा. चलिए आपको बताते हैं एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई के इस दावे में वाकई कोई सच्चाई है भी या नहीं                                                                                                               .

AI ढूंढ देगा कैंसर का पक्का इलाज ?

एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोडेई के मुताबिक आने वाले वक्त में AI का रोल सिर्फ डेटा स्टोर करने और डॉक्टरों को सलाह देने तक ही नहीं रहेगा. बल्कि यह रिसर्च करके खुद नए फॉर्मूला तैयार कर सकेगा. कैंसर को लेके बात की जाए तो पहले जानना जरूरी है कि आखिर कैंसर का इलाज ढूंढना इतना मुश्किल क्यों है. तो बता दें कैंसर कोई एक बीमारी नहीं है बल्कि यह कई अलग-अलग खतरनाक रूपों में सामने आता है शरीर के एक ही हिस्से में होने वाले कैंसर का पैटर्न हर मरीज में अलग होता है. 

यही वजह है कि एक ही दवा हर इंसान पर असर नहीं करती यहीं पर AI इस काम को मुमकिन बना सकता है. यह लाखों मरीजों के जीन डेटा और पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स को चंद सेकंड में खंगालकर ऐसे छुपे हुए पैटर्न ढूंढ सकता है जिन्हें इंसानी दिमाग पकड़ने में सालों लगा देता है. इसी तरह अल्जाइमर जैसी बीमारी में भी दिमाग के अंदर होने वाले छोटे बदलावों को शुरुआत में ही पकड़ने में यह तकनीक कारगर साबित हो सकती है.

10 साल में मिल जाएगा इलाज?

भले ही आज के दौर में AI  तेजी से मुश्किल कामों को आसान बनाता जा रहा हो. लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि AI से रिसर्च का काम सुपरफास्ट हो जाएगा, रातों-रात नई दवाएं कंप्यूटर पर डिजाइन हो जाएंगी. लेकिन किसी बीमारी को धरती से मिटाने में असली रुकावटें दूसरी हैं. सबसे बड़ी चुनौती दवाओं के क्लिनिकल ट्रायल्स की लंबी और मुश्किल प्रोसेस है. अगर AI ने कोई बेहतरीन दवा बना भी दी तो उसे सीधे आम जनता को नहीं दिया जा सकता. 

उस फॉर्मूले को पहले लैब टेस्ट से गुजरना पड़ता है फिर जानवरों पर उसकी सुरक्षा परखी जाती है और आखिर में इंसानों पर कई चरणों में लंबे ट्रायल चलते हैं.  इंसानी शरीर पर दवा का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहा यह देखने के लिए सालों की निगरानी जरूरी होती है. AI भले ही चुटकियों में दवा बना दे लेकिन इंसानी शरीर की कुदरती रफ्तार को तेज नहीं कर सकता. 

Dario Amodei: क्या 10 साल में खत्म होगा कैंसर का खतरा, एंथ्रोपिक CEO के दावे में कितना दम?

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 17: भारत कब आएगा Oppo Reno 17, चीन और भारतीय वर्जन में क्या अंतर?

डारियो अमोडेई के दावे को कितनी सीरियस लिया जाए?

अब सवाल यही है कि क्या अमोडेई के इस दावे में वाकई कोई दम है. जानकारों का कहना है कि डारियो अमोडेई कोई आम बिजनेसमैन नहीं हैं बल्कि टेक की दुनिया में आने से पहले वह खुद बायोलॉजी की फील्ड में डीप रिसर्च कर चुके हैं. उनके अलावा एलन मस्क और गूगल के दिग्गजों ने भी मेडिकल सेक्टर में AI क्रांति की भविष्यवाणी की है. 

गूगल के अल्फाफोल्ड ने जिस तरह प्रोटीन स्ट्रक्चर्स को डिकोड किया है उससे साइंटिस्ट्स का कॉन्फिडेंस काफी बढ़ गया है. यानी कह सकते हैं कि अगले दस साल में शायद कैंसर पूरी तरह दुनिया से खत्म न हो लेकिन AI की वजह से इसका इलाज ढूंढने की रफ्तार इतनी तेज जरूर हो जाएगी कि कई मरीजों को नई जिंदगी मिल सकेगी. 

यह भी पढ़ें: जियो ने अपने वैल्यू पैक में किया बदलाव, अब बगैर इंटरनेट खरीदें सस्ते प्लान



Source link