अमेरिका: व्हाइट हाउस से थोड़ी दूर पर चार लोगों को मारी गोली, पुलिस ने इलाका घेरा

अमेरिका: व्हाइट हाउस से थोड़ी दूर पर चार लोगों को मारी गोली, पुलिस ने इलाका घेरा


अमेरिकी की राजधानी में हुई गोलीबारी में संदिग्ध की मौत हो गई है. संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली. वहीं, कई अन्य लोग घायल हुए. सूचना मिलने के बाद पुलिस बिल्डिंग में घुसी कि किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे. शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संदिग्ध का अपार्टमेंट मैनेजमेंट से विवाद था. अब घटना के कारणों और मृतकों-घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टी का इंतजार है. 

इससे पहले न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि गुरुवार तड़के वाशिंगटन डीसी के पॉश इलाके में चार लोगों को गोली मारी गई है. घटनास्थल व्हाइट हाउस से वॉकिंग डिस्टेंस पर है. पुलिस को कई जगह से ऐसी घटनाओं की सूचना मिली थी. गोलीबारी की घटना व्हाइट हाउस से एक किमी नॉर्थ में लोगन सर्कल में हुई है. 

इलाके में तैनात पुलिस का घेरा

पुलिस अधिकारी नाथन क्लार्क ने कहा है कि अभी इस बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है, न ही गोली बारी की सटकी जगह का पता चला है. पुलिस ने लोगों से 15वीं स्ट्रीट के 1500 ब्लॉक वाले इलाके से दूर रहने की अपील की है. 

इस इलाके में विडा फिटनेस सेंटर, सेंट ल्यूक एपिस्कोपल चर्च और कुछ रिहायशी मकान हैं. यह होल फूड्स सुपरमार्केट के पास है. इस ब्लॉक के बड़े हिस्से को पुलिस ने घेर लिया है. 

ट्रंप सरकार ने शहर में लागू कर रखा फेडरल कंट्रोल

अधिकारियों के मुताबिक, अगस्त 2025 की शुरुआत में लोगल सर्कल इलाके में एक रविवार सुबह डोनाल्ड ट्रंप के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी के एक पूर्व सदस्य पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. उन्होंने बताया कि ये लोग उस व्यक्ति और महिला की कार छीनने की कोशिश कर रहे थे. इसके कुछ दिन बाद ट्रंप ने स्थानीय प्रशासन को दरकिनाकर करते हुए शहर पर सीधा फेडरल कंट्रोल लागू कर दिया है. क्राइम कम करने के लिए सैकड़ों नेशनल गार्ड जवानों को तैनात किया गया है. यह तैनाती आज भी जारी है. 



Source link