एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज चल रही थी. इस बीच अहम खबर सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि एवीडिया जेनसन हुआंग को दोबारा मौका नहीं देने वाली है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने अफवाहों पर विराम लगा दी है. हुआंग अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और कंपनी की सीक्रेट जानकारी शेयर करने की वजह से विवादों में फंस गए थे. उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया था.
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सिलिकॉन वैली के कई टॉप लीडर्स जेनसन हुआंग का समर्थन कर रहे थे. एलन मस्क ने भी हुआंग का समर्थन किया था और उन्हें दोबारा नौकरी मिल जाए, इसके लिए सिफारिश की थी. हालांकि अब ट्रंप के सपोर्ट के बावजूद हुआंग को एनवीडियो दोबारा मौका नहीं देने वाली है. ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के बोर्ड सदस्यों ने हुआंग को न लेने का फैसला किया है.
हुआंग को लेकर क्या बोले थे ट्रंप
ट्रंप ने हाल ही में जेनसन हुआंग का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि हुआंग को दूसरा मौका मिलना चाहिए. चर्चा यह भी चल रही थी कि हुआंग के जाने के बाद एनवीडिया में लीडरशिप का संकट गहरा गया है. हुआंग की जगह लेने के लिए उनकी टक्कर का कोई नहीं मिल रहा. हालांकि अब इन सभी अफवाहों पर विराम लगता नजर आ रहा है. कंपनी अब हुआंग की जगह किसी को देने वाली है.
जेनसन हुआंग की बहाल के लिए लिखा ओपन लेटर
टेक्नोलॉजी की दुनिया के 1.75 लाख से ज्यादा लोगों ने ओपन लेटर लिखा है, जिसमें एनवीडियो से जेनसन हुआंग को फिर से सीईओ बनाने की मांग की है. इस लेटर पर सभी ने साइन भी किए हैं. इनमें टेक्नोलॉजी सेक्टर के प्रमुखों के साथ 8,760 से अधिक ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने खुद को एनवीडिया का मौजूदा कर्मचारी बताया है.
यह भी पढ़ें : होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, इंजन रूम में लगी आग, 24 घंटे में चौथा हमला





