US के फ्लाइट सिस्टम में अभी भी दिक्कत? राउटर बना मुसीबत, हजारों उड़ानों में देरी

US के फ्लाइट सिस्टम में अभी भी दिक्कत? राउटर बना मुसीबत, हजारों उड़ानों में देरी


अमेरिका के फ्लाइट सिस्टम में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी, जिसकी वजह से 5 घंटे तक 20,000 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं. इसको लेकर सरकारी अधिकारियों ने शनिवार (14 नवंबर 2026) को बताया कि ये परेशानी राउटर की खराबी के कारण हो सकती है, जिसे L3Harris नाम के कंपनी ने लगाया था. यह घटना अमेरिकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल की पुरानी टेलीकॉम सिस्टम की बदहाली को दर्शाता है, जो नई सिस्टम के आगे बेबस नजर आती है.

हाल के सालों में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की पुरानी टेलीकॉम सिस्टम कई कारणों से फेल हुई हैं. इस दौरान फाइबर केबल का कट जाना, गलती से फाइलों का डिलीट हो जाना, या किसी पुर्जे के खराब होना शामिल है. अधिकारियों का कहना है कि जब तक इस सिस्टम को ठीक से अपग्रेड नहीं किया जाता, तब तक इसके फिर से फेल होने का खतरा बना रहेगा.

वजह जानने की कोशिश

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक  परिवहन सचिव शॉन डफी ने शनिवार को कहा, “यह FAA की एक ऐसी सिस्टम थी जो जरूरत के समय काम नहीं आ सकी.” डफी ने बताया कि शुक्रवार को L3Harris टेलीकम्युनिकेशन लाइनों को पुरानी कॉपर वायर से फाइबर में बदलने के लिए मेंटेनेंस का काम कर रहा था. अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि अर्कांसस और टेक्सास, दोनों जगहों पर लगाए गए राउटर्स में समस्या हो सकती है.

डफी ने कहा, “हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह किसी की लापरवाही थी , L3Harris के इंस्टॉलर की गलती थी, या फिर उन्होंने कोई खराब राउटर ही लगा दिया था? अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि असल खराबी क्या थी.”

L3Harris ने क्या कहा?

L3Harris ने कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. FAA की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं, ताकि यह समझा जा सके कि किन परिस्थितियों के कारण 13 नवंबर को देश की हवाई यात्रा सेवा को रोकना पड़ा.” L3 ने बताया कि उसने पुरानी कॉपर वायर सिस्टम को फाइबर-ऑप्टिक सिस्टम में बदलने के काम का 70 फीसदी से अधिक हिस्सा पूरा कर लिया है. FAA अपनी पुरानी कॉपर वायर सिस्टम के रखरखाव पर हर साल 1 अरब डॉलर खर्च करता है.  वह इसे आधुनिक फाइबर-आधारित संचार सिस्टम से बदलने के लिए तेजी से काम कर रहा है.



Source link