दुनिया हिल जाएगी, 2027 के लिए बिजनेसमेन हर्ष गोयनका की 10 भविष्यवाणी

दुनिया हिल जाएगी, 2027 के लिए बिजनेसमेन हर्ष गोयनका की 10 भविष्यवाणी


साल 2027 में दुनिया की राजनीति, कारोबार और आम लोगों की जिंदगी में कई नई चुनौतियां और बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 10 ऐसे संभावित बदलावों की लिस्ट शेयर की है, जो आने वाले समय में वैश्विक घटनाओं की दिशा बदल सकते हैं. इसमें अमेरिका की राजनीति, ईरान से जुड़ा तनाव, जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मनोरंजन की दुनिया में होने वाले बदलाव शामिल हैं.

गोयनका के मुताबिक, आने वाले समय में इन मुद्दों का असर सिर्फ देशों की सरकारों और बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कारोबार, अर्थव्यवस्था और आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ सकता है. हालांकि, ये उनके अनुमान हैं, किसी घटना के होने की पक्की घोषणा नहीं.

2027 में दिख सकते हैं ये 10 बड़े बदलाव

1. ट्रंप के बाद अमेरिका की राजनीति: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के बाद राष्ट्रपति पद की दौड़ और रिपब्लिकन पार्टी के फ्यूचर को लेकर राजनीतिक मुकाबला तेज हो सकता है. इसका असर अमेरिकी नीतियों के साथ दूसरे देशों से उसके रिश्तों पर भी पड़ सकता है.

2. ईरान से जुड़ा वैश्विक तनाव: ईरान से जुड़े घटनाक्रम के कारण तेल की सप्लाई और समुद्री रास्तों पर असर पड़ने की आशंका है. इसके अलावा, ऊर्जा महंगी होने से खेती, खाद और सामान की ढुलाई की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है.

3. बढ़ता तापमान: दुनिया में गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं. ऐसे में जलवायु परिवर्तन के कारण 2027 में भी भीषण गर्मी, बाढ़ और सूखे जैसी घटनाएं चिंता बढ़ा सकती हैं. इसका असर खेती, पानी की उपलब्धता और लोगों की सेहत पर पड़ सकता है.

4. AI को लेकर बढ़ेगी चिंता: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ने के साथ नौकरियों पर असर, साइबर हमले और इस तकनीक में हो रहे निवेश को लेकर सवाल उठ सकते हैं.

5. यूरोप में दक्षिणपंथी राजनीति: यूरोप के कई देशों में दक्षिणपंथी और लोकप्रियतावादी पार्टियों का प्रभाव बढ़ सकता है. इससे दूसरे देशों में आने वाले लोगों और आर्थिक नियमों को लेकर नए फैसले लिए जा सकते हैं. 

6. सरकारी कर्ज और ब्याज दरों का असर: दुनिया के कई देशों पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है. ऐसे में महंगाई और ऊंची ब्याज दरों के बीच सरकारों के लिए कर्ज लेना महंगा हो सकता है. इससे सरकारी बजट और आर्थिक नीतियों पर दबाव बढ़ सकता है.

7. ताइवान को लेकर बढ़ सकता है तनाव: चीन और ताइवान के बीच तनाव वैश्विक सुरक्षा के लिए चुनौती बना रह सकता है. ताइवान सेमीकंडक्टर का बड़ा केंद्र है, इसलिए वहां किसी संकट का असर दुनिया की टेक्नोलॉजी सप्लाई पर पड़ सकता है.

8. वजन घटाने वाली दवाओं से बदलेगा बाजार: ओजेम्पिक जैसी वजन कम करने वाली दवाओं का इस्तेमाल बढ़ सकता है. इससे आम लोगों की खानपान और फिटनेस से जुड़ी आदतों में बदलाव आ सकता है. इसका असर हेल्थकेयर, फूड और फिटनेस कारोबार पर पड़ सकता है.

9. अंतरिक्ष में बन सकते हैं डेटा सेंटर: सैटेलाइट लॉन्च की लागत कम होने और तकनीक में सुधार से अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने की संभावनाओं पर काम आगे बढ़ सकता है. हालांकि, इसके लिए बिजली, रखरखाव और कनेक्टिविटी जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं.

10. मनोरंजन की दुनिया में आएगा बदलाव: स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, यूट्यूब और AI के बढ़ते इस्तेमाल से फिल्मों और टीवी का कारोबार बदल सकता है. कंटेंट बनाने और दर्शकों तक पहुंचाने के पुराने तरीकों को नई तकनीक चुनौती दे सकती है.

भारत में हर महीने 5 जहाज अमेरिका से लाएंगे LPG, सरकार का बड़ा प्लान



Source link