Hindi Panchang, 18 August 2026: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार है यानी आज मंगला गौरी व्रत और कल्कि जयंती है. मंगला गौरी व्रत में दान को श्रद्धा, सौभाग्य और मंगलकामना से जोड़ा जाता है. लाल या हरे रंग के वस्त्र अर्पित किए जाते हैं. पूजा के बाद इन्हें किसी जरूरतमंद महिला को दान किया जा सकता है.
आज का व्रत – मंगला गौरी व्रत में देवी पार्वती को सिंदूर अर्पित करें और फिर इसे स्वंय लगाएं. मान्यता है इससे माता अखंड सौभाग्य का वरदान देती हैं. पूरे दिन व्रत करें और पूजा के बाद शाम को पारण करें.
–
18 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 18 August 2026)
- तिथि – षष्ठी (18 अगस्त 2026, सुबह से शाम 5:50 बजे तक)
- वार – मंगलवार
- नक्षत्र – स्वाति
- योग – शुक्ल
- सूर्योदय – सुबह 5:29 बजे
- सूर्यास्त – शाम 6:28 बजे
- चंद्रोदय – सुबह 10:47 बजे
- चंद्रास्त – रात 9:45 बजे
- चंद्र राशि – तुला
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
- सुबह का शुभ समय – सुबह 8:43 से 10:21 बजे
- दोपहर का लाभ समय – दोपहर 1:58 से 3:36 बजे
- शाम का अमृत समय – शाम 3:36 से 5:14 बजे
- दिन का चर समय – सुबह 10:21 से 11:59 बजे
राहुकाल और अशुभ समय
- राहुकाल – दोपहर 3:13 से 4:50 बजे
- यमगण्ड काल – सुबह 8:43 से 10:21 बजे
- गुलिक काल – सुबह 11:58 से दोपहर 1:36 बजे
ग्रहों की स्थिति – 18 अगस्त 2026
- सूर्य – सिंह राशि
- चंद्रमा – तुला राशि
- मंगल – मिथुन राशि
- बुध – कर्क राशि
- गुरु – कर्क राशि
- शुक्र – कन्या राशि
- शनि – मीन राशि (वक्री)
- राहु – कुंभ राशि
- केतु – सिंह राशि
18 अगस्त का राशिफल
मेष: स्टूडेंट्स नया स्टडी शेड्यूल बनाएंगे, ऑफिस में काम पर फोकस रहेगा और जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है.
वृष: काम समय पर पूरे होंगे, पार्टनरशिप बिजनेस में मुनाफा मिलेगा और कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
मिथुन: बिजनेस विस्तार के नए अवसर मिलेंगे, खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा और घर के मांगलिक कार्यक्रम से दिनचर्या बदल सकती है.
कर्क: मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी का शानदार अवसर मिल सकता है और ऑफिस में आपकी रणनीतियां प्रभावी साबित होंगी.
सिंह: पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा और फिटनेस व खानपान पर ध्यान देकर जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव करेंगे.
कन्या: कारोबार सुचारू रहेगा, मीटिंग्स से विस्तार के अवसर मिलेंगे और पुराने कर्ज से राहत मिलने से तनाव दूर होगा.
तुला: बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, फर्नीचर कारोबारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है और नई रचना को सराहना मिलेगी.
वृश्चिक: बिजनेस ट्रिप सफल रहेगी, नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे और जीवनसाथी की तरक्की से खुशी बढ़ेगी.
धनु: परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे और दोस्तों के साथ आउटिंग की योजना बनेगी.
मकर: एकाग्रता से किए गए काम सफल होंगे, समय पर जिम्मेदारियां पूरी करेंगे और पेंडिंग काम निपटाने में कामयाब रहेंगे.
कुंभ: दोस्तों के साथ नया बिजनेस शुरू करने की योजना बनेगी, नई स्किल सीखने का लाभ मिलेगा और उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा.
मीन: समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कॉन्ट्रैक्टर्स-बिल्डर्स को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है और संतुलित आहार से सेहत अच्छी रहेगी.
लाल, हरा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






