Hindi Panchang, 24 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है. आज शाम 6.12 से ही एकादशी तिथि लग जाएगी लेकिन व्रत 25 जून को रखा जाएगा. एकादशी से एक दिन पहले दशमी तिथि एक समय हल्का भोजन करें. ब्रह्मचर्य का पालन करें.
बुधवार को बुध देव की कृपा पाने के लिए हरे रंग की वस्तुओं जैसे हरी मूंग, पालक और हरे वस्त्रों का दान शुभ माना जाता है. साथ ही गणपति जी को दूर्वा चढ़ाएं. मान्यता है इससे सुयोग्य जीवनसाथी पाने की इच्छा पूर्ण होती है.
ो
24 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 24 June 2026)
- तिथि – दशमी (23 जून 2026, शाम 4.49 – 24 जून 2026, शाम 6.12)
- वार- मंगलवार
- नक्षत्र- चित्रा
- योग- परिघ, रवि योग
- सूर्योदय- सुबह 5.54
- सूर्यास्त- रात 07.13
- चंद्रोदय- दोपहर 2.42
- चंद्रोस्त- सुबह 1.35, 25 जून
- चंद्र राशि- तुला
चौघड़िया मुहूर्त
- सुबह का चौघड़िया – सुबह 5.25 – सुबह 8.54
- शाम का चौघड़िया – रात 8.38 – देर रात 12.24
राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
- राहुकाल – दोपहर 12.24 – दोपहर 2.08
- यमगण्ड काल- सुबह 8.54 – सुबह 10.39
- आडल योग – सुबह 5.25 – दोपहर 1.59
- विडाल योग – दोपहर 1.59 – सुबह 5.25, 25 जून
- गुलिक काल – सुबह 10.39 – दोपहर 12.25
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 24 June 2026)
- सूर्य- मिथुन
- चंद्रमा – कन्या
- मंगल- मेष
- बुध- कर्क
- गुरु- मिथुन
- शुक्र- मिथुन
- शनि- मीन
- राहु- कुंभ
- केतु- सिंह
24 जून 2026 का राशिफल
ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.
मेष राशि (Aries)
चंद्रमा के सप्तम भाव में होने से जीवनसाथी के साथ छोटी बात पर अनबन हो सकती है, इसलिए स्वभाव में नरमी रखें. बिजनेस और नौकरी में आधुनिक तकनीक का उपयोग लाभ दिलाएगा तथा टारगेट पूरे होने के योग हैं.
वृषभ राशि (Taurus)
चंद्रमा के छठे भाव में होने से भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है, लेकिन कार्यस्थल पर आपकी मैनेजमेंट स्किल सफलता दिलाएगी. व्यापार और करियर में धैर्य, रणनीति और बेहतर प्लानिंग से लाभ मिलेगा.
मिथुन राशि (Gemini)
चंद्रमा के पंचम भाव में होने से पुराने परिचित से मुलाकात और नए अवसर मिलने के योग हैं. बिजनेस में डिजिटल रणनीति और करियर में टाइम मैनेजमेंट सफलता दिलाएगा.
कर्क राशि (Cancer)
चंद्रमा के चतुर्थ भाव में होने से मानसिक तनाव और पारिवारिक चिंताओं में वृद्धि हो सकती है, इसलिए संयम रखें. बिजनेस और नौकरी में जल्दबाजी से बचें तथा योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें.
सिंह राशि (Leo)
चंद्रमा के तृतीय भाव में होने से मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यों में प्रगति होगी. बिजनेस विस्तार और टीमवर्क के जरिए अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है.
कन्या राशि (Virgo)
चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और सम्मान मिलने के संकेत हैं. व्यापार में नेटवर्किंग और बजट मैनेजमेंट सफलता की कुंजी रहेगा.
तुला राशि (Libra)
चंद्रमा आपकी राशि में होने से मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा. बिजनेस और करियर में डिजिटल ग्रोथ तथा नेटवर्किंग से नए अवसर प्राप्त होंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
चंद्रमा के द्वादश भाव में होने से खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. व्यापार और नौकरी में सतर्कता तथा डेटा सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें.
धनु राशि (Sagittarius)
चंद्रमा के एकादश भाव में होने से आय और लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. करियर और व्यापार में मेहनत तथा समझदारी से सफलता के योग हैं.
मकर राशि (Capricorn)
चंद्रमा के दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा और रणनीति बदलने की जरूरत पड़ सकती है. व्यापार में वरिष्ठों का सहयोग और नए अवसर मिलेंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)
चंद्रमा के नवम भाव में होने से कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है, लेकिन नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे. पुराने कर्ज और निर्णयों को समय रहते संभालना लाभकारी रहेगा.
मीन राशि (Pisces)
चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से वाणी और व्यवहार में संयम रखना जरूरी होगा. बिजनेस और करियर में धैर्य तथा नई रणनीति अपनाने से लाभ मिलेगा.
आज का लकी कलर
पीला, हरा रंग शुभ है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






