Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?

Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • खरीदारी करते समय भीड़ और कीमती सामान का ध्यान रखें।

कुछ ही दिन में दीवाली का त्योहार आने वाला है. इस साल 8 नवंबर रविवार को दीवाली है. दीवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसके आने से 1 से डेढ़ महीने पहले ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई करने लगते हैं. कोई नया पेंट करवाता है तो कोई घर में सजाने के लिए नए-नए सामान खरीदता है. ऐसे में अगर आप भी इस साल दीवाली पर अपना घर खूबसूरत तरीके से सजाना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट ज्यादा नहीं है तो ऐसी स्थिति में बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप 500 रुपये के बजट में भी अपने घर को शानदार तरीके से सजा सकते हैं. 

बता दें कि आप दिल्ली के सबसे ज्यादा फेमस सदर बाजार जा सकते हैं और वहां पर 500 रुपये में अपने घर के लिए सजावट के सामान खरीद सकते हैं. आप कम कीमत में सामान खरीदने के लिए सदर बाजार के साथ ही पुरानी दिल्ली के भागीरथ पैलेस भी जा सकते हैं. सदर बाजार में आपको सजाने का सामान थोक रेट में मिल जाएगा. वहीं भागीरथ पैलेस में आपको शानदार लाइट्स और इलेक्ट्रिकल सामान आसानी से मिल सकते हैं. ऐसे में अब जानते हैं कि आखिर 500 रुपये में आपको क्या-क्या खरीदना चाहिए, जिससे आपका घर चमक उठें.

500 रुपये में क्या खरीद सकते हैं आप

दीये-मोमबत्तियां जरूर खरीदें

दीवाली में सबसे जरूरी सजावट का सामान ही दीया और मोमबत्ती है. इससे ही आपके घर को रोशन किया जा सकेगे. आपका बाजार में नॉर्मल और डिलाइन वाले मिट्टी के दीये करीब 50 रुपये प्रति दर्जन मिल सकते हैं. साथ ही मोमबत्तियां 20 से 35 रुपये में मिल सकती है.

रंगोली से बढ़ेगी घर की खूबसूरती

दीवाली की सजावट में लाइट और रंगोली न हो तो सजावट पूरी नहीं लगती है. इसलिए आप अपने घर के एंट्री पर रंगोली बना सकते हैं. इसके लिए आप बाजार से रंगोल की कलर, स्टेंसिल और फ्लोर आर्ट किट खरीद सकते हैं. ये आपको 30 से 60 रुपये के बीच मिल जाएगी. 

LED लाइट्स जरूर खरीदें

अपने घर की एंट्री और बालकनी, दरवाजों पर LED लाइट्स जरूर लगाएं. बाजार में आपको इनकी शुरुआती कीमत 30 से 50 रुपये तक में मिल सकती है. इससे भी कम बजट में आपको घर में रोशनी से सजाने के ऑप्शन मिल सकते हैं. 

खरीदारी से पहले जानें खास बात

अगर आप दीवाली की शॉपिंग करने सदर बाजार या पुरानी दिल्ली की तरफ जा रहे हैं तो ध्यान रखें इस समय वहां पर काफी ज्यादा भीड़ हो सकती है तो अपने कीमती सामान और पैसे फोन का ध्यान रखें. बच्चों को साथ न ले जाएं. वहीं सुबह जल्दी जाएंगी तो थोड़ी भीड़ कम मिल सकती है. बाजार में सामान आपको क्वालिटी और डिजाइन के हिसाब से अलग-अलग कीमत में मिल सकता है. 

करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट



Source link