अर्नब चक्रवात की रफ्तार बढ़ने के कारण अब इसके तट से टकराने का समय पहले हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना है. चक्रवात ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है. इसके तट से टकराने का समय 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच है. इसके बापटला और विशाखापत्तनम के बी यानम के दक्षिण में तट से टकराने की संभावना है, इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों में 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. इसका बड़ा असर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों पर पड़ सकता है.






