IPL में क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में क्या है अंतर? किसे कहते हैं प्लेऑफ

IPL में क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में क्या है अंतर? किसे कहते हैं प्लेऑफ


आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव में है. 19वें सीजन के लीग स्टेज के मैच खत्म हो चुके हैं. 70 मैचों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है. अब 26 मई को ‘क्वालीफायर-1’ खेला जाएगा, जिसके बाद 27 मई को ‘एलिमिनेटर’ मैच होगा. फिर 29 मई को ‘क्वालीफायर-2’ और 31 मई को ‘फाइनल’ मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले आपको बताते हैं कि क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में क्या अंतर होता है. 

क्वालीफायर-1

लीग स्टेज में टॉप-2 में फिनिश करने वाली टीमों के बीच क्वालीफायर-1 खेला जाता है. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 अंकों के साथ टॉप पर रही, जबकि गुजरात टाइटंस ने भी 18 ही अंक हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट में मामूली अंतर के कारण यह टीम दूसरे स्थान पर रही. 26 मई को क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. वहीं हारने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा. 

एलिमिनेटर 

एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में प्रवेश करेगी. एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी. 

क्वालीफायर-2

यह मुकाबला भी न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी. क्वालीफायर-2 को अपने नाम करने वाली टीम फाइनल का अंतिम टिकट हासिल कर सकेगी. जहां वो खिताबी मैच में क्वालीफायर-1 की विजेता से भिड़ेगी.

आईपीएल में क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर-2 और फाइनल को प्लेऑफ कहते हैं. इस सीजन प्लेऑफ में सिर्फ फाइनल मैच में रिजर्व डे रखा गया है. बाकी मैचों में बारिश से मैच रद्द होने पर प्वाइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम आगे बढ़ जाएगी. 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मैच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Padma Awards: पद्म पुरस्कारों में खेल जगत का जलवा, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत समेत इन दिग्गजों का मिला पद्मश्री



Source link