IPL 2026: ओवरटन और रुतुराज ने छोड़ी आसान कैच, वीडियो वायरल, देखकर नहीं होगा यकीन

IPL 2026: ओवरटन और रुतुराज ने छोड़ी आसान कैच, वीडियो वायरल, देखकर नहीं होगा यकीन


Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में सीएसके के रुतुराज गायकवाड़ और जेमी ओवरटन से एक चूक हो गई. दोनों गेंद को पकड़ने के लिए भागे लेकिन आपसी समीकरण सही ना होने के कारण दोनों ने ही कैच छोड़ दिया. सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ और जेमी ओवरटन ने ऐसा जानबूझ कर नहीं किया. दोनों ही गेंद की तरफ भागे थे. लेकिन एक दूसरे को कैच का मौका देने में उनसे यह चूक हो गई.  

आईपीएल 2026 में यह दूसरा मामला है जब ऐसा हुआ है. ऐसा पहले भी हुआ जब दो फील्डर एक दूसरे को देखते रह गए और गेंद बीच में आकर गिर गई. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों की भी एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें सईद अजमल और शोएब मलिक में से कोई भी कैच लेने की कोशिश नहीं करता और गेंद उनके बीच में गिर जाता है. पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए गुजरात टाइटंस के राशिद खान और मानव सुथार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने भी यही गलती कर दी.

रुतुराज और ओवरटन से क्यों हुई ये गलती

जेमी ओवरटन गेंद को ठीक से जज नहीं कर पाए और शुरुआत में गलत दिशा में दौड़ पड़े. जब तक वह संभलते, कवर्स की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी उसी कैच के लिए आ रहे थे. अंत में स्थिति ऐसी बनी कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को देखते रह गए और तालमेल की कमी की वजह से किसी ने भी गेंद को पकड़ने का प्रयास नहीं किया. गेंद उनके ठीक बीच में जमीन पर जा गिरी.  

यह भी पढ़ें- MI VS LSG: मुंबई इंडियंस ने बचाई साख , रोहित की धमाकेदार पारी की बदौलत खिताबी दौर में बरकरार मुंबई इंडियंस

हालांकि, इस गलती का असर ओवरटन ने अपनी गेंदबाजी पर नहीं पड़ने दिया. उन्होंने अगली ही गेंद पर दिल्ली के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट लेकर उन्हे पवेलियन वापस भेज दिया, जो 38 रन बनाकर खेल रहे थे. ओवरटन ने अपने इस 19वें ओवर में बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और केवल 5 रन दिए. दूसरी ओर, जीवनदान मिलने के बाद समीर रिजवी ने पारी की आखिरी गेंद पर अंशुल कंबोज को छक्का जड़कर दिल्ली का स्कोर 150 के पार पहुंचाया, लें फिर भी जीत सिएसके कि हुई थी. 

यह भी पढ़ें- लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड

संजू सैमसन की पारी ने दिलाई जीत

सीएसके ने इस लक्ष्य को बड़ी आसानी से 8 विकेट रहते हासिल कर लिया. टीम की जीत के सबसे बड़े नायक संजू सैमसन रहे, जिन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी दिखाते हुए 87 रनों की नाबाद पारी खेली. संजू की इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई ने पूरे मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी. मैच खत्म होने के बाद संजू सैमसन को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. इस जीत के साथ ही चेन्नई ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है.





Source link