IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर को नई टीम ने खरीद लिया है. अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में वो बेंच पर बैठने के अलावा कुछ नहीं कर रहे थे. अब टी20 मुंबई लीग ऑक्शन में अर्जुन को ARCS अंधेरी टीम ने खरीदा है. अर्जुन पेशे से ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, 2021 से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन 6 साल में उन्हें केवल 5 मुकाबले खेलने का अवसर मिला है. अब मुंबई लीग के ऑक्शन में उन्हें बेस प्राइस से 400 गुना ज्यादा रकम मिली है.
ऑक्शन में मिली इतनी रकम
टी20 मुंबई लीग के ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइस 2 लाख रुपये थे. उनको लेकर नीलामी में जबरदस्त बिडिंग वॉर देखा गया और अंत में एआरसीएस अंधेरी टीम ने अर्जुन को 10 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा, जो उनके बेस प्राइस से 400 गुना अधिक रहा.
अंधेरी की टीम में अर्जुन, चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे के साथ खेलेंगे. इस टीम ने दुबे को 20 लाख रुपये में रिटेन किया था. ये पहली बार होगा जब अर्जुन इस लीग में खेल रहे होंगे. इसी टीम में मुशीर खान भी खेलेंगे, जिन्हें अंधेरी की टीम ने 11 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा.
अर्जुन को मिली है खास परमिशन
बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत नहीं आते हैं, क्योंकि वे अब मुंबई टीम के लिए नहीं खेलते हैं. 2022-2023 डोमेस्टिक सीजन से वे गोवा टीम के लिए खेल रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें MCA द्वारा आयोजित टी20 मुंबई लीग में खेलने का अवसर मिला है. इस टूर्नामेंट का आयोजन ठीक IPL 2026 के समापन के बाद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 में बदल जाएंगे इन 3 टीमों के कप्तान! लगातार हार से टीम का है बुरा हाल
अर्जुन को इस लीग में खेलने की परमिशन इस आधार पर मिली कि उनका जन्म मुंबई में हुआ था और पिछले एक साल के भीतर उन्होंने किसी भी राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लीग में भाग नहीं लिया है. BCCI के नियमों के मुताबिक कोई खिलाड़ी सालभर में IPL के अलावा सिर्फ एक और लीग में खेल सकता है.
यह भी पढ़ें:
BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर दिया टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका






