Kali Raksha Kavach: घर में रहती है कलह या डर? इस प्राचीन काली मंत्र से करें ‘घेराबंदी’, बुरी शक

Kali Raksha Kavach: घर में रहती है कलह या डर? इस प्राचीन काली मंत्र से करें ‘घेराबंदी’, बुरी शक


Kali Raksha Kavach: आज के भागदौड़ भरे जीवन में हर व्यक्ति अपने घर में सुख, शांति और सुरक्षा की कामना करता है. लेकिन, कई बार अनचाहे कलह, मानसिक तनाव या किसी अनजानी नेगेटिव एनर्जी का साया हमारे घर मंडराने लगता है. अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि बिना किसी वजह के घर में झगड़े होते हैं या परिवार के लोगों को एक डर सताने लगता है.

प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर पंडित सुरेश श्रीमाली के अनुसार भारतीय तंत्र-मंत्र परंपरा में घर को इन नकारात्मक शक्तियों से बचाने के लिए घर को बांधने को कहा गया है. इसमें मां काली के अत्यंत प्रभावशाली मंत्रों का प्रयोग किया जाता है. अगर आपको भी लगता है कि आपके घर पर किसी की बुरी नजर है या तंत्र-मंत्र किया गया है तो यह मंत्र आपके घर की रक्षा करने में मदद करेगा.

मां काली का शक्तिशाली ‘घेराबंदी’ मंत्र

मंत्र:
“उत्तराखण्ड की काली, उत्तर को बांध, पूरब को बांध, पश्चिम को बांध, दक्खिन को बांध, आगा बांध, पीछा बांध, घर के चारों कोने बांध, मेरी बांधी ना बंधे, तो काली माई की फिरे दुहाई”

मां काली को दुष्ट शक्तियों का विनाश करने वाली देवी कहा गया है. इस मंत्र का भाव यह है कि मां काली की शक्ति घर की सभी दिशाओं (उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम) और आगे-पीछे के हर हिस्से को सुरक्षित कर दे.

पंडित सुरेश श्रीमाली की मानें तो किसी भी मंत्र का पूरा लाभ तभी मिलता है जब उसे सही समय पर सिद्ध किया जाए. इस मंत्र की सिद्धि के लिए ग्रहण काल (सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण) सबसे अच्छा माना गया है. ग्रहण शुरू होने से लेकर समाप्त होने के बीच इस मंत्र की इक्कीस 21 माला का जप कर ले. जप करते समय पूरी शुद्धता बनाए रखें. जप करते समय अपना मुख को उत्तर या पूर्व की दिशा कि ओर रखें और मां काली का ध्यान करें. सिद्ध होने के बाद यह मंत्र एक सुरक्षा कवच की तरह काम करने लगता है. 

कैसे करें घर की घेराबंदी?
मंत्र सिद्ध हो जाने के बाद, जब आपको घर की सुरक्षा करनी हो या किसी नेगेटिव एनर्जी को खत्म करना हो, तो आप एक छोटा मिट्टी का प्याला, मिट्टी का दीया या सकोरा लें. इसकी नीचे के हिस्से में एक छोटा सा छेद कर दें. शराब, कच्चा दूध और गौमूत्र ये तीनों सामग्रियां एक प्याले में भरें. मंत्र शक्ति के शुद्धिकरण और सुरक्षा के लिए यह चीजें अहम मानी जाती है. 

मंत्र का लगातार उच्चारण करते हुए घर के चारों ओर चक्कर लगाएं. प्याले को हाथ में इस तरह पकड़ें कि छेद से धार जमीन पर गिरती रहे. यह आपके घर के चारों ओर एक सुरक्षा रेखा बना देता है जिसे कोई भी बुरी शक्ति पार नहीं कर पाती है. घर का चक्कर पूरा होने के बाद, घर के चारों कोनों में एक-एक नींबू रखें और उसके ऊपर एक बड़ी लोहे की कील गाड़ दें.

एस्ट्रोलॉजर पंडित सुरेश श्रीमाली के अनुसार मां काली की कृपा जिस घर पर होती है, वहां दरिद्रता और दुख कभी कदम नहीं रख पाते हैं. इस प्राचीन मंत्र और विधि के माध्यम से आप अपने घर को तंत्र- मंत्र से मुक्त कर सकते है. यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि विश्वास किया जाता है कि यह घर के वातावरण को बदल देती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link