Live: टिकनर की विस्फोटक बल्लेबाजी, अर्शदीप की गेंदों पर लगाए बैक टू बैक छक्के

Live: टिकनर की विस्फोटक बल्लेबाजी, अर्शदीप की गेंदों पर लगाए बैक टू बैक छक्के


भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. बारिश के कारण टॉस समय पर नहीं हुआ, जो भारतीय समयनुसार सुबह 7 बजे होना था. ये करीब 20 मिनट की देरी से हुआ. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह के रूप में 4 गेंदबाज आज खेल रहे हैं. नमन धीर और अक्षर पटेल के रूप में 2 ऑलराउंडर खेल रहे हैं.

वनडे में हेड टू हेड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक 123 मैच खेले गए हैं. टीम इंडिया ने 63 और न्यूजीलैंड ने 52 मैच जीते हैं. 7 मुकाबले बेनतीजा रहें. न्यूजीलैंड में खेले गए मैचों को देखें तो भारत ने 45 वनडे में से सिर्फ 14 में जीत दर्ज की है, जबकि 26 बार न्यूजीलैंड ने भारत को हराया है.

न्यूजीलैंड पारी (अभी तक)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी के बीच 22 रनों की साझेदारी हुई थी. अर्शदीप सिंह ने पहला विकेट लिया, उन्होंने विल यंग (9) को चलता किया. इसके बाद अर्शदीप ने हेनरी निकोल्स (9) के रूप में बड़ा विकेट लिया. 40 पर 2 विकेट गिरने के बाद टिम सीफर्ट और डेरिल मिशेल के बीच 33 रनों की साझेदारी हुई, जिसे गुरनूर बरार ने तोड़ा.

गुरनूर बरार ने 15वें ओवर में टिम सीफर्ट (38) और 17वें ओवर में टॉम लैथम (3) को आउट किया. न्यूजीलैंड के पांचवें विकेट में गेंदबाज से ज्यादा रोहित शर्मा का योगदान रहा. उन्होंने शानदार फील्डिंग करते हुए डेरिल मिशेल को रन आउट किया. न्यूजीलैंड ने अपने 5 विकेट 97 के स्कोर पर गंवा दिए थे.

भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 

टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.



Source link