OMG! फैन ने श्रेयस अय्यर के साथ ये क्या कर दिया? सेल्फी लेने का हैरान करने वाला वीडियो वायरल

OMG! फैन ने श्रेयस अय्यर के साथ ये क्या कर दिया? सेल्फी लेने का हैरान करने वाला वीडियो वायरल


भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अभी क्रिकेट से ब्रेक लेकर छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं. बैंकॉक एयरपोर्ट पर बैठे उनका एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन उनके साथ सेल्फी लेना चाहता है और कुछ ऐसा कर बैठता है जिससे क्रिकेटर भी हैरान हो जाते हैं. क्रिकेटर का हैरान होने का रिएक्शन और फिर शांति से उसे संभालने का मोमेंट वायरल हो रहा है.

फैन की हरकत से चौंके श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर का वायरल वीडियो बैंकॉक एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जिसमें वह आम शख्स की तरह एयरपोर्ट टर्मिनल पर बैठे हुए हैं. तभी एक शख्स उनके पास आता है और सेल्फी के लिए कहता है. वह अय्यर का बैग खिसकाकर उनसे दूर कर देता है और उनके पास वाली कुर्सी पर बैठ जाता है. ये देखकर अय्यर थोड़ा हैरान भी हो जाते हैं और अपने बैग की तरफ देखने लगते हैं. वह अपना बैग वापस मांगते हैं, जो वीडियो बना रहा शख्स सॉरी के साथ उनके पास कर देता है. हालांकि इसमें अय्यर की तारीफ भी हो रही है, उन्होंने गुस्सा नहीं दिखाया बल्कि बहुत शांत तरीके से स्थिति को संभाला.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है और भारतीय क्रिकेटर्स की लाइफस्टाइल को लेकर एक बहस भी छिड़ गई. कुछ लोगों का मानना है कि क्रिकेटर्स भारत में खुलकर नहीं रह पाते, इसी कारण खिलाड़ी विदेश में छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं. वहां वह बिना किसी सुरक्षा के घूम सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

श्रेयस अय्यर जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे. भारत की अगली टी20 सीरीज 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ है. 3 मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे.

यह भी पढ़ें- भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर ICC का एक्शन, मिली ये सजा





Source link