US मिलिट्री एयरक्राफ्ट अचानक पहुंचा रूस, रहस्यमयी लैंडिंग की क्या वजह?

US मिलिट्री एयरक्राफ्ट अचानक पहुंचा रूस, रहस्यमयी लैंडिंग की क्या वजह?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह घटना कूटनीतिक बातचीत की संभावित शुरुआत का संकेत।

यूक्रेन युद्ध को लेकर वाशिंगटन और मॉस्को के बीच तनाव के दौरान अमेरिका का एक सैन्य विमान मंगलवार (25 अगस्त, 2026) को रूस के वनुकोवो एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है. अमेरिकी सैन्य विमान की इस रहस्यमयी लैंडिंग को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. वहीं, फ्लाइटरडार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान अमेरिकी सेना का बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर III बताया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से अमेरिकी वायुसेना की तरफ से लंबी दूरी तक सैन्यकर्मियों, सैन्य उपकरणों और कई तरह के सामानों को ले जाने के लिए किया जाता है.

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा की रिपोर्ट के मुताबिक, RCH4555 कॉलसाइन और 07-7181 रजिस्ट्रेशन वाला अमेरिकी सैन्य विमान मंगलवार (25 अगस्त) को सुबह करीब 8:50 बजे उत्तरी यूरोप के देश लातविया की राजधानी रीगा से रवाना हुआ था और 10 बजकर कुछ मिनट पर रूस की राजधानी मॉस्को के वनुकोवो एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. हालांकि, अभी तक अमेरिकी मिलिट्री एयरक्राफ्ट के मॉस्को जाने के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है. न हीं अमेरिका या रूस की तरफ से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी की गई है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेमलिन ने कहा कि उसे इस अमेरिकी मिलिट्री एयरक्राफ्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है. ऐसे में यह एक बहुत बड़ा रहस्य बना हुआ है कि आखिर अमेरिका के सैन्य कार्गो विमान क्या था या कौन सवार था? जिसे लेकर वह मॉस्को में लैंड हुआ. 

अमेरिकी सैन्य विमान मॉस्को क्यों पहुंचा?

हालांकि, इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि अमेरिकी सैन्य विमान के मॉस्को पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि उसमें कोई सीनियर अमेरिकी अधिकारी मौजूद था. इस घटनाक्रम के पहले भी इस तरह के सैन्य विमानों का इस्तेमाल सीनियर अधिकारियों की आधिकारिक यात्राओं से पहले कर्मचारियों, गाड़ियों, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट्स और अन्य लॉजिस्टिक सामानों को भेजने के लिए किया जाता रहा है.

वहीं, पिछले कुछ हफ्तों से यूक्रेन युद्ध को लेकर रुकी हुई कूटनीतिक प्रक्रिया को तेज करने के लिए अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की मॉस्को यात्रा की अटकलें थीं. ऐसे में अमेरिकी सैन्य विमान की मॉस्को में लैंडिंग यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत को फिर से शुरू होने का संकेत भी हो सकता है.   

यह भी पढ़ेंः अब ट्रंप ने बदल दिया कनाडा के लेक का नाम, तनाव के बीच फैसला





Source link