Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
PNB बोला- FD-SB में गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर सख्त कार्रवाई

PNB बोला- FD-SB में गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर सख्त कार्रवाई

By / 31 October, 2026


बैंक में सालों की मेहनत की कमाई जमा करने के बाद अगर अचानक पता चले कि खाते से पैसे गायब हैं तो किसी के लिए भी बड़ा झटका होगा. ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में कुछ ग्राहकों के साथ ऐसा ही मामला सामने आया है. ग्राहकों ने आरोप लगाया कि उनके सेविंग अकाउंट और FD से बिना अनुमति के पैसे निकाल लिए गए हैं.

मामले को लेकर अब PNB ने अपना बयान जारी किया है. बैंक ने कहा है कि वो इन शिकायतों को गंभीरता से ले रहा है और मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है. साथ ही बैंक ने साफ किया है कि वित्तीय गड़बड़ी और धोखाधड़ी के मामले में उसकी जीरो टॉलरेंस की नीति है. तो जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

रिलेटेड स्टोरी >>

बैंक ने कितने रुपए लौटाए?
PNB के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा शाखा में ग्राहकों के FD और सेविंग बैंक खातों से जुड़ी शिकायतों के बाद अब तक तीन दावों का निपटारा किया जा चुका है. इन तीन दावों की के टोटल पैसे 43 लाख रुपए है.

क्या है पूरा मामला?
ग्रेटर नोएडा की PNB शाखा के कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि उनके सेविंग अकाउंट और FD से बिना परमिशन के पैसे निकाल लिए गए है. वहीं, कुछ ने आरोप लगाया कि बिना बताए पैसे दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं. कई ग्राहकों का दावा है कि उन्हें इन ट्रांजैक्शन की जानकारी भी समय पर नहीं मिली है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में करीब 28 खाताधारकों ने शिकायत की है. पुलिस शिकायत में 21 लोगों के कथित नुकसान का आंकड़ा 11.24 करोड़ रुपए से ज्यादा है. वहीं, कुछ खाताधारकों ने टोटल गड़बड़ी का अनुमान 35 करोड़ रुपए का लगाया है. हालांकि, कितने पैसे हैं, इसकी आधिकारिक तौर पर बैंक की ओर से पुष्टि नहीं की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, खाताधारकों में ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजा मिला था. 

बैंक ने क्या कहा?
PNB ने अपने बयान में साफ कहा है कि बैंक धोखाधड़ी, वित्तीय अनियमितताओं और किसी भी तरह के गलत काम को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है. जांच में जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ लागू नियमों के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैंक ने ये भी कहा कि वो अधिकारियों को जांच में पूरा सहयोग दे रहा है. साथ ही, मामले की सच्चाई सामने लाने और ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

बैंक ने ग्राहकों को क्या दिया भरोसा?
इस मामले में PNB ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि उनके वास्तविक और वैध दावों का भुगतान किया जाएगा. बैंक ने ये भी कहा है कि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए जांच, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है.

अगर आपका भी PNB में सेविंग अकाउंट या FD है, तो समय-समय पर बैंक स्टेटमेंट और FD की रसीद जरूर चेक करते रहें. खाते में कोई ऐसा ट्रांजैक्शन दिखे जिसे आपने नहीं किया है, तो तुरंत बैंक को इसकी शिकायत करें और शिकायत की रसीद संभालकर रखें.

सुबह- सुबह सोना हुआ धड़ाम, 1.85 लाख पर आई चांदी, जानिए आज का ताजा रेट



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

Mukesh Ambani reached the second position in the list of world’s top CEOs, know who left behind

Mukesh Ambani reached the second position in the list of world’s top CEOs, know who left behind

LIC brought new pension plan Jeevan Azad, you will get these benefits with sum assured of up to Rs 5 lakh

LIC brought new pension plan Jeevan Azad, you will get these benefits with sum assured of up to Rs 5 lakh

Adani Ports: Adani Ports is providing employment in large numbers, youth are getting jobs

Adani Ports: Adani Ports is providing employment in large numbers, youth are getting jobs

Budget 2023: The government will include more employment generating sectors in the PLI scheme!

Budget 2023: The government will include more employment generating sectors in the PLI scheme!

200 Vande Bharat trains with sleeper coaches will run soon in India, know the complete plan of Railways

200 Vande Bharat trains with sleeper coaches will run soon in India, know the complete plan of Railways

  • US-यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
    US-यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
  • भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
    भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
  • ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
    ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
  • G20 बैठक में ‘फैमिली फोटो’ पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
    G20 बैठक में ‘फैमिली फोटो’ पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
  • FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
    FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
  • केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो…
    केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो…
  • इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
    इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
  • US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
    US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
  • US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
    US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
  • इजराइल चुनाव में कतर और तुर्किये पर दखल के आरोप! नेतन्याहू की पार्टी की चाल या सच
    इजराइल चुनाव में कतर और तुर्किये पर दखल के आरोप! नेतन्याहू की पार्टी की चाल या सच
  • होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
  • इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
    इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
  • ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
    ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
  • 10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
    10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
  • अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
    अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
  • अहिंसा के प्रतीक… US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
    अहिंसा के प्रतीक… US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
  • Explained: क्या आइजनकोट के इजराइली प्रधानमंत्री बनने से फ़िलिस्तीन के साथ जंग रुक जाएगी?
    Explained: क्या आइजनकोट के इजराइली प्रधानमंत्री बनने से फ़िलिस्तीन के साथ जंग रुक जाएगी?
  • महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
    महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
  • ‘बहुत खराब दिखते हो’, पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
    ‘बहुत खराब दिखते हो’, पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
  • इजरायल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी ‘खेला’, नेतन्याहू का क्या होगा?
    इजरायल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी ‘खेला’, नेतन्याहू का क्या होगा?
  • ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
    ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
  • POK में पाक सेना की बर्बरता, पांडी गांव में मासूमों को बनाया निशाना, हमले में 4 की मौत
    POK में पाक सेना की बर्बरता, पांडी गांव में मासूमों को बनाया निशाना, हमले में 4 की मौत
  • Explained: क्या अरब दलों के समर्थन से गिर पाएगी नेतन्याहू सरकार? पूरा गणित समझ लीजिए
    Explained: क्या अरब दलों के समर्थन से गिर पाएगी नेतन्याहू सरकार? पूरा गणित समझ लीजिए
  • भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
    भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
  • ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
    ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
  • हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
    हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
  • इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
    इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
  • शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
    शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
  • हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
    हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
  • रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
    रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved