Vrishchik Weekly Horoscope 24 to 30 May 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको जीवन और करियर से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों का सामना करना पड़ सकता है.
किसी भी स्थिति में जल्दबाजी या असमंजस में फैसला लेने से बचना बेहद जरूरी रहेगा. गलत समय पर लिया गया निर्णय आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक तनाव भी दे सकता है. इस सप्ताह आपको धैर्य, समझदारी और संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी.
करियर और नौकरी
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों और कनिष्ठ कर्मचारियों दोनों के साथ संतुलन बनाकर चलना होगा. किसी भी प्रकार का अहंकार या गुस्सा आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है. सप्ताह के मध्य में कामकाज को लेकर आपकी एकाग्रता कम हो सकती है, जिसके कारण कुछ जरूरी कार्य अधूरे रह सकते हैं.
टारगेट आधारित कार्य करने वाले लोगों पर इस सप्ताह अतिरिक्त दबाव बना रहेगा. समय पर कार्य पूरा करने की चिंता मानसिक तनाव बढ़ा सकती है. ऐसे में अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास करें. किसी भी दस्तावेज, प्रोजेक्ट या आधिकारिक निर्णय में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है. कार्य करते समय उचित और अनुचित का अंतर समझना बहुत जरूरी होगा, अन्यथा आलोचना और अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है.
यदि आप नौकरी बदलने या किसी नए अवसर की तलाश में हैं, तो इस सप्ताह धैर्य बनाए रखें. परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएंगी, लेकिन जल्दबाजी में उठाया गया कदम नुकसानदायक साबित हो सकता है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बाजार में आई मंदी और प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आपको अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. हालांकि आप अपने व्यापार के विस्तार और लाभ के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे, लेकिन मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है.
इस सप्ताह बड़े निवेश या नई साझेदारी करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना जरूरी रहेगा. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें. पैतृक संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में विवाद बढ़ सकते हैं, इसलिए कानूनी और आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखें.
धन के लेन-देन में भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. फिजूलखर्ची से बचें और अपनी आर्थिक योजनाओं को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें. सप्ताह के उत्तरार्ध में धीरे-धीरे परिस्थितियों में सुधार के संकेत मिल सकते हैं.
पारिवारिक और प्रेम जीवन
पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यस्त समय में से कुछ पल परिवार और प्रियजनों के लिए निकालने होंगे. इस सप्ताह परिवार के सदस्य आपसे भावनात्मक सहयोग और समय की अपेक्षा कर सकते हैं. यदि आप उनकी भावनाओं को नजरअंदाज करेंगे, तो रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है.
प्रेम संबंधों में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं. किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ शिकवा-शिकायत की स्थिति बन सकती है. ऐसे में रिश्ते में अहंकार और जिद से बचें. बातचीत और समझदारी के जरिए समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, तभी रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा.
स्वास्थ्य
सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है, लेकिन मानसिक तनाव और अधिक काम का दबाव आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है. पर्याप्त आराम न मिलने के कारण थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें और खानपान पर ध्यान दें. योग, ध्यान और नियमित व्यायाम आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाए रखेंगे.
उपाय: मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं. इससे हनुमान जी की कृपा प्राप्त होगी और जीवन की बाधाएं दूर होंगी.
Nautapa 2026: नौतपा 25 मई से 2 जून तक, आग उगलेगी धरती, तापमान बनाएगा नए रिकॉर्ड
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






