Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे

Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे


हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर बहुत ही खराब रहा. पहले पाकिस्तान से हारने के बाद यूएई ने हराया, तीसरे मैच में इंग्लैंड ने मात दी. आज हुए भारत बनाम हांगकांग मैच के दौरान अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. ये टी नटराजन द्वारा डाले गए पहले ओवर में ही हुआ, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हांगकांग सिक्सेस का 12वां मैच भारत और यूएई के बीच खेला गया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 94 रन बनाए थे. टी नटराजन ने टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक 38 रन बनाए. 14 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके लगाए.

यूएई ने 10 गेंद शेष लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की. भारत के गेंदबाज यूएई के दोनों ओपनर्स को आउट नहीं कर सके. कप्तान खालिद शाह ने 14 गेंद में 52 और अंश टंडन ने 12 गेंद में 39 रन बनाए. बता दें कि हांगकांग सिक्सेस आईसीसी मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट है, जिसे क्रिकेट हांगकांग, चीन आयोजित करता है. इसमें प्रत्येक टीम 6 ओवर खेलती है और एक टीम में 7 प्लेयर्स होते हैं.

अंपायर के सिर पर लगी गेंद

यूएई की पारी के पहले ओवर में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा हुआ. ये टी नटराजन का ओवर था, जिसकी 5 गेंदों पर 19 रन आ गए थे. अंतिम गेंद उन्होंने शार्ट पिच डाली, जो बाउंसर होकर बल्लेबाज खालिद के सिर की तरफ आई. उन्होंने बल्ला घुमाया, गेंद स्क्वायर की दिशा में छक्के के लिए गई. बॉउंड्री लाइन के बाहर खड़े अंपायर का ध्यान गेंद पर नहीं था. उनकी किस्मत भी बुरी रही, कि गेंद सीधा उनके सिर पर जाकर लगी.

गेंद लगते ही अंपायर मैदान पर गिर पड़े, वहां खड़े अन्य अधिकारी उनकी तरफ दौड़े. साफ था कि गेंद उनके बहुत तेज लगी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया.

यह भी पढ़ें- सात गेंद में पिटवा दिए लगातार 7 छक्के, ऐसी पिटाई जिंदगी भर नहीं भूलेंगे क्रुणाल पांड्या



Source link