YouTube पर 1000 व्यूज होने पर कितना पैसा देती है कंपनी? जानिए क्या हैं बंपर कमाई के नियम

YouTube पर 1000 व्यूज होने पर कितना पैसा देती है कंपनी? जानिए क्या हैं बंपर कमाई के नियम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ब्रांड स्पॉन्सरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग से विज्ञापनों से अधिक कमाई संभव है।

YouTube Online Income: आज के समय में YouTube सिर्फ एंटरटेनमेंट का प्लेटफॉर्म नहीं रहा बल्कि कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है. कई लोग इसे फुल-टाइम करियर की तरह अपना रहे हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर 1000 व्यूज पर कितनी कमाई होती है?

1000 व्यूज पर कितनी होती है कमाई?

सच यह है कि YouTube पर 1000 व्यूज के फिक्स पैसे नहीं होते. आमतौर पर 1000 व्यूज पर 20 से 200 रूपये तक की कमाई हो सकती है. यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके वीडियो पर कौन से विज्ञापन दिख रहे हैं और आपकी ऑडियंस किस देश की है.

कमाई किन चीजों पर निर्भर करती है?

YouTube की कमाई कई फैक्टर्स पर आधारित होती है. सबसे अहम होता है CPM (Cost Per Mille), यानी 1000 व्यूज पर मिलने वाली राशि. अगर आपकी ऑडियंस भारत से है तो CPM कम होता है जबकि अमेरिका, UK जैसे देशों से आने वाले व्यूज पर ज्यादा कमाई होती है. इसके अलावा वीडियो का टॉपिक भी बहुत मायने रखता है. टेक, फाइनेंस और एजुकेशन जैसे विषयों पर विज्ञापन ज्यादा महंगे होते हैं जबकि एंटरटेनमेंट या व्लॉग्स में कम कमाई होती है.

YouTube से पैसे कमाने के नियम

YouTube से कमाई शुरू करने के लिए आपको YouTube Partner Program (YPP) में शामिल होना पड़ता है. इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें होती हैं कम से कम 1000 सब्सक्राइबर. पिछले 12 महीनों में 4000 घंटे का वॉच टाइम या 90 दिनों में 10 मिलियन Shorts व्यूज. इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही आपके वीडियो पर विज्ञापन चलेंगे और कमाई शुरू होगी.

सिर्फ Ads से ही नहीं होती कमाई

YouTube से कमाई सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित नहीं है. कई बड़े क्रिएटर्स इन तरीकों से ज्यादा पैसा कमाते हैं.

  • ब्रांड स्पॉन्सरशिप
  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • चैनल मेंबरशिप
  • सुपर चैट और लाइव स्ट्रीम
  • कई बार इन सोर्स से होने वाली कमाई Ads से भी ज्यादा होती है.

ज्यादा कमाई के लिए क्या करें?

अगर आप YouTube से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो आपको क्वालिटी कंटेंट बनाना होगा और सही ऑडियंस को टारगेट करना होगा. वीडियो का टॉपिक, SEO, थंबनेल और वॉच टाइम बढ़ाना बेहद जरूरी है. साथ ही, लगातार वीडियो अपलोड करना और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर काम करना भी आपकी ग्रोथ को तेज कर सकता है. YouTube पर 1000 व्यूज से कमाई होती तो है लेकिन यह कोई फिक्स इनकम नहीं है. असली कमाई तब शुरू होती है जब आपका चैनल बड़ा हो जाता है और कई सोर्स से पैसा आने लगता है.

यह भी पढ़ें:

iOS 27 में होगा बड़ा धमाका! iPhone यूजर्स के लिए आने वाले हैं ये जबरदस्त फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट



Source link