अगर खेत की बाड़ पर दौड़ रहे करंट से मर गया कोई शख्स, तो कितनी होगी खेत मालिक को सजा

अगर खेत की बाड़ पर दौड़ रहे करंट से मर गया कोई शख्स, तो कितनी होगी खेत मालिक को सजा


Farmers News: खेती-किसानी में आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से फसल को बचाना सबसे बड़ी सिरदर्दी होती है. फसल सुरक्षित रखने के लिए कई किसान अपने खेत के चारों तरफ लोहे की बाड़  लगा देते हैं और उसमें नंगे बिजली के तार से करंट दौड़ा देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर इस करंट की चपेट में आने से किसी इंसान की जान चली जाए, तो क्या होगा? 

अक्सर किसान इसे सिर्फ एक हादसा मान लेते हैं. लेकिन कानून की नजर में यह एक गंभीर अपराध है. खेत की सुरक्षा के नाम पर किसी की जान जोखिम में डालना आपको सीधी जेल की हवा खिला सकता है. अगर आप भी अपने खेत में ऐसा कुछ करने की सोच रहे हैं या कर चुके हैं तो जान लीजिए अगर ऐसा होता है तो खेत के मालिक को कितनी सजा हो सकती है.

जान जाने पर कौन-कौन सी कानूनी धाराएं लगेंगी?

अगर खेत की बाड़ में दौड़ाए गए करंट से किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है. तो पुलिस इसे सिर्फ सामान्य हादसा नहीं मानती. कानून की नजर में यह जानबूझकर फैलाई गई लापरवाही या गैर-इरादतन हत्या का मामला बनता है. ऐसी स्थिति में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज होता है. अगर यह साबित होता है कि आपने यह जानते हुए कि करंट से किसी की मौत हो सकती है तार में बिजली छोड़ी थी. 

तो आप पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज होगा. इसमें आरोपी को 10 साल तक की कैद या फिर आजीवन कारावास तक की सजा और भारी जुर्माना हो सकता है. वहीं बिजली चोरी करके बाड़ में करंट लगाने पर बिजली एक्ट के तहत भी अलग से कड़ी कानूनी कार्रवाई होती है.

यह भी पढ़ें:गाय का दूध ही नहीं ये चीज भी है काफी कीमती, शहर में शुरू करें इसका बिजनेस, खूब चमकेगी किस्मत

क्या सिर्फ लापरवाही मानकर राहत मिल सकती है?

कई बार किसान कोर्ट में यह दलील देते हैं कि उनका मकसद किसी इंसान को मारना नहीं. बल्कि सिर्फ जानवरों से फसल बचाना था. अगर अदालत इसे सिर्फ गंभीर लापरवाही मानती है. तब भी आरोपी को बख्शा नहीं जाता. इस केस में भी कम से कम 2 से 7 साल तक की गैर-जमानती जेल की सजा का प्रावधान है. इसके अलावा मृतक के परिवार को मुआवजा देने का आदेश भी कोर्ट दे सकता है. 

खेत मालिक यह कहकर नहीं बच सकता कि सामने वाला बिना इजाजत खेत में घुसा था. इंसानी जान की कीमत किसी भी फसल से कहीं ज्यादा बड़ी मानी जाती है. इसलिए खेत की सुरक्षा के लिए करंट दौड़ाने के बजाय झटका मशीन जैसे सोलर फेंसिंग) का इस्तेमाल करें. जिसमें हल्का पल्स करंट होता है जो सिर्फ जानवरों को दूर भगाता है और जान का खतरा नहीं होता.

यह भी पढ़ें: 10 बीघा खेत के लिए कितना गहरा खुदवाना होगा कुंआ? जानिए रोज कितने पानी की पड़ेगी जरूरत



Source link