अब होगी असली बचत!’ नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी

अब होगी असली बचत!’ नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी


नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के दौर में राहत मिलेगी. साथ ही अतिरिक्त बचत करने में मदद मिलेगी. समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में नायरा एनर्जी पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने आए दीपक रोजवानी ने कहा कि यह कंपनी की ओर से लिया गया एक बहुत अच्छा फैसला है. इससे उबर, जोमैटो और स्विगी में काम करने वालों को काफी राहत मिलेगी. इससे बचत करने में भी मदद मिलेगी.

अन्य ग्राहक मुर्गेश सुतारिया ने कहा कि पहले पेट्रोल का दाम 107 रुपए प्रति लीटर था, लेकिन इस कटौती के बाद कीमत घटकर 102 रुपए प्रति लीटर पर आ गई है. इससे सभी को राहत मिली है. नायरा एनर्जी देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन खुदरा नेटवर्क का संचालन करती है. कंपनी के पास देशभर में 7,000 से ज्यादा फ्यूल स्टेशन हैं. 

यह भी पढ़ें : दिल्ली-बुंदेलखंड को कैबिनेट की बड़ी सौगात, 6 लेन का द्वारका टनल, कानपुर से कबरई तक 4 लेन हाईवे

कच्चे तेल में गिरावट

नायरा एनर्जी की ओर से ईंधन की कीमतों में कटौती की वजह कच्चे तेल की कीमतों का नीचे आना है. अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता होने से मध्य पूर्व में तनाव कम हुआ है. इससे कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई और डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर्स का भाव घटकर 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे 69.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

सरकारी दरें स्थिर

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है.

एलपीजी में राहत

इसके अतिरिक्त, तेल वितरक कंपनियों ने एक जुलाई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 183.50 रुपए घटकर 2,930 रुपए हो गया है, जो पहले 3,113.50 रुपए था. 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 942 रुपए पर स्थिर है.

यह भी पढ़ें : WhatsApp User ID से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, Meta को नोटिस भेजने की तैयारी!



Source link