भारत के प्रधानमंत्री फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर पहुंच चुके हैं. जहां वे क्वाड की वार्षिक बैठक और 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे. यहां पहुँचकर उन्होंने सबसे पहले सिंगापुर के प्रधानमंत्री श्री लॉरेंस वोंग के साथ बैठक की है.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘X’ अकाउंट से इस मीटिंग की जानकारी देते हुए लिखा कि “सिंगापुर के प्रधानमंत्री, लॉरेंस वोंग के साथ एक सार्थक बैठक हुई. हमने अपनी ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ (Comprehensive Strategic Partnership) को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.”
सिंगापुर भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार
उन्होंने लिखा कि “विशेष रूप से निवेश, बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर), नवाचार (इनोवेशन), सेमीकंडक्टर और उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग) आदि क्षेत्रों पर विशेष चर्चा हुई है. उन्होंने लिखा कि “सिंगापुर भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और हम आने वाले समय में अपने सहयोग को और गहरा करने की उम्मीद करते हैं.
Had a productive meeting with Singapore PM, Mr. Lawrence Wong. We discussed ways to further strengthen our Comprehensive Strategic Partnership, particularly in: Investment. Infrastructure. Innovation. Semiconductors. Advanced manufacturing. Singapore is a valued partner of India and we look forward to deepening our cooperation in the times to come. @LawrenceWongST
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2026
विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
इसके बाद, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी दोनों नेताओं के बीच हुई “सौहार्दपूर्ण मुलाकात” का जिक्र किया और आसियान (ASEAN) की आगामी अध्यक्षता के लिए सिंगापुर को भारत की ओर से शुभकामनाएं दीं.
इसी के साथ रणधीर जायसवाल ने ‘X’ पर लिखा, “मनीला में एक सौहार्दपूर्ण और सार्थक मुलाकात! प्रधानमंत्री @narendramodi ने आज आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से इतर सिंगापुर के प्रधानमंत्री @LawrenceWongST से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ (Comprehensive Strategic Partnership) के क्रियान्वयन की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर को आसियान की आगामी अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं दीं और भारत की ओर से पूरे समर्थन का आश्वासन दिया.”
यह भी पढ़ें:- होर्मुज में ओमान के पास LPG टैंकर पर मिसाइल से हमला, 24 भारतीय थे सवार





