- सिब्बल ने इसे प्रधानमंत्री के बराबर समझने पर प्रश्न उठाया।
दिल्ली के जंतर मंतर पर एक महीने तक विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा और केंद्र सरकार की तरफ से सभी शर्तों के मान लेने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना प्रदर्शन तो खत्म कर दिया, लेकिन सरकार की तरफ से उनकी शर्तें मान लेने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके खासे चर्चा में रहने लगे. इस बीच उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की, जिस पर भारत के पूर्व विदेश सचिव रहे कंवल सिब्बल अभिजीत दीपके पर भड़क गए और उन्होंने अभिजीत को खरी-खरी सुना दी.
सीजेपी संस्थापक को लेकर क्या बोले पूर्व विदेश सचिव?
दरअसल, हाल ही में सीजेपी प्रमुख का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहते हैं कि मैं अपने स्कॉलरशिप के दस्तावेज दिखाने के लिए तैयार हूं और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनकी अपनी डिग्रियां दिखाने का अनुरोध करता हूं. दीपके के इस टिप्पणी पर का वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार (3 अगस्त, 2026) शेयर करते हुए पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने एक पोस्ट साझा किया.
1966 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के पूर्व अधिकारी कंवल सिब्बल ने अपने पोस्ट में अभिजीत दीपके की टिप्पणी पर सवाल उठाए और कहा, ‘इस टिप्पणी में हो सकता है कि यह उस सोच की पूरी तस्वीर को न दिखा पा रहा है, लेकिन इससे देखने पर ऐसा लगता है कि अभिजीत दीपके अपने आपको देश के प्रधानमंत्री के बराबर या उनके प्रतिद्वंद्वी समझते हैं. ये घमंड है.’
This excerpt may not present the whole picture .
But judging from this he sees himself as an equal and rival to the Prime Minister of India.
Arrogance. https://t.co/PFz15rKfnC
— Kanwal Sibal (@KanwalSibal) August 3, 2026
आखिर अभिजीत दीपके ने क्या कहा था?
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए लगातार केंद्र सरकार को लेकर टिप्पणियां कर रहे थे. उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था, छात्र आंदोलन जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान जब उनसे उनकी डिग्री और स्कॉलरशिप के कागजातों के बारे में सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा, ‘मैं अपने एजुकेशन लोन और स्कॉलरशिप के कागजात दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. मैं प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध करता हूं कि वह भी अपनी डिग्री दिखा दें.’
यह भी पढ़ेंः उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद…






