अमेरिका के ओहियो में एक भारतीय मूल के डॉक्टर को 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है. आरोप है कि डॉक्टर महिलाओं के रेस्टरूम में छिपकर रिकॉर्डिंग करता था. साथ ही आदेश दिया गया है कि उसे सेक्सहोलिक्स एनॉनिमस की मीटिंग में शामिल होना होगा. डॉक्टर का नाम अद्वैत देशमुख है. वह प्रोमेडिका टोलेडो हॉस्पिटल के मेडिकल रेजिडेंट से जुड़ा है. उसे 15 साल तक सेक्स ऑफेंडर यानी यौन अपराधी के तौर पर भी रजिस्टर कराना होगा. आरोपी डॉक्टर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने जून में लुकास काउंटी कॉमन प्लीज कोर्ट में अपना गुनाह स्वीकारा है.
ओहियो के टीवी चैनल WTOL11 न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि देशमुख ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने और वोयरिज्म के सात मामलों में अपना जुर्म कबूल किया है. वोयरिज्म का मतलब- (दूसरों की जानकारी के बिना नग्न या यौन क्रिया करते हुए देखने की लत), मतलब एक तरह की मानसिक बीमारी इसे कहा जा सकता है.
डॉक्टर ने सजा सुनाए जाने से पहले मांगी माफी
रिपोर्ट्स की मानें तो लुकास काउंटी के जज माइकल गोल्डिंग ने देशमुख को तीन तक प्रोबेशन पर रहने, मेंटल हेल्थ और सेक्स ऑफेंडर के तौर पर इलाज जारी रखने का आदेश दिया है. जज ने कहा है कि दोषी मेडिकल रेजिडेंट ओहियो से फैंकलिन काउंटी शिफ्ट होने की कोशिश में है. लेकिन आदेश के तहत उसे अधिकारियों के पास रजिस्टर कराने होगा.
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का ‘सीक्रेट प्लान’! अब हुआ बड़ा खुलासा
सजा सुनाए जाने से पहले डॉक्टर ने माफी मांगी है. देशमुख यूनिवर्सिटी ऑफ टोलेडो में एंडो यूरोलॉजी और यूरोलॉजिक ऑन्कोलॉजी में स्पेशलाइजेशन कर रहे हैं. वह तीन सालों से मेडिकल रेजिडेंट थे. उन्होंने सभी पीड़ितों से माफी मांगी है.
आरोपी ने कोर्ट से क्या कहा है?
उन्होंने कोर्ट से कहा है कि वह स्थिति की गंभीरता और उन व्यवहारों को समझने के लिए थेरेपी ले रहे हैं. इस वजह से ही ये अपराध हुआ है. इसलिए उन्हें जेल भेजने के बजाय प्रोबेशन पर रखा जाना चाहिए.
जून 2025 का मामला है
इधर, आरोपी डॉक्टर के रेस्टरूम में छिपा हुआ कैमरा मिला है. यह मामला तब सामने आया है, जब जून 2025 में अस्पताल के एक कर्मचारी को टोलेडो हॉस्पिटल के रेनेसां टॉवर में यूनिसेक्स रेस्टरूम में एक बॉक्स के अंदर छिपा हुआ डिजिटल डिवाइस मिला था.
गवाह ने क्या जानकारी दी?
वहीं गवाह ने बताया है कि जब उन्हें वह डिवाइस मिला, तो उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन देशमुख ने उसे छीन लिया. साथ ही दावा किया कि यह डिवाइस उनका है. जांच में 82 फोटो मिली हैं. यह तस्वीरें फरवरी से मई 2025 के बीच ली गई हैं.
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला ‘मौत का विमान’, हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम






